डलहौजी में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज, 26 विद्यालयों की 324 छात्राएं लेंगी भाग

by

मुख्य अतिथि डॉ. पूनम राय धवन ने किया प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन, विद्यालय को दिए 31 हजार रुपये

लोकनृत्य, सुगम संगीत, एकांकी और शास्त्रीय गायन सहित विभिन्न विधाओं में छात्राएं दिखाएंगी हुनर

सुरेंद्र भवानी। डलहौजी : पीएम श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी में अंडर-19 छात्राओं की दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिला चंबा के लगभग 26 विद्यालयों की 324 छात्राएं भाग ले रही हैं। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में डलहौजी हिल टॉप स्कूल की अध्यक्ष डॉ. पूनम राय धवन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य वंदना शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने डॉ. धवन को बैज, शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। ओएसडी श्रीमती गुरप्रीत कौर ने आर्केस्ट्रा विधा का आरंभ करवाया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने मुख्य अतिथि के समक्ष मधुर संगीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच संचालन में टूर्नामेंट कन्वीनर गुलशन पाल और स्थानीय विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर डीएसएसए चंबा के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि डॉ. पूनम राय धवन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. धवन ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं को साझा किया तथा उन्हें भविष्य में राज्य स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों में चंबा जिले की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। छात्राओं की प्रतिभा और प्रस्तुतियों से वह भावविभोर हो गईं।
इस अवसर पर डॉ. धवन ने अपनी ओर से विद्यालय को 31 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की। विद्यालय की प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान सुभाषितानि, सुगम संगीत, भाषण, शास्त्रीय गायन, एकांकी, संस्कृत गीतिका, लोकनृत्य और आर्केस्ट्रा सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह आयोजन छात्राओं को अपनी कला निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रातभर पति समझ सुहागरात मनाती रही महिला, सुबह खुली आंख तो निकल गई चीख : बेहद सनसनीखेज मामला

मुबई से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। वैसे आजकल देश के कई इलाकों से रेप के केस सुनने में आ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के पवई का है जहाँ रात के अंधेरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए मुआवजा राशि का आवंटन शुरूः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट की घोषणा को पूरा करते हुए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मुआवजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया : कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें छात्राओं ने पंजाबी पोशाक पहनकर गिद्दा, भांगड़ा और बोलियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर, जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे – डीसी

ऊना, 24 जनवरी – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!