डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की पत्थरों से की निर्मम हत्या : हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर गई

by

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की गढ़शंकर के गांव बीनेवाल से सटे हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में अज्ञात लोगो दुारा सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर दी गई।
नंबरदार हरबंस लाल ने बताया कि रजिंद्र कुमार उर्फ रवी पुत्र नसीब चंद आयू तेईस वर्ष निवासी डल्लेवाल को कल दोपहर गांव डल्लेवाल के ही गगनदीप पुत्र जोगिंद्र व अपने नौनिहाल डल्लेवाल में रह रहे विशाल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी सासन, पुलिस थाना मेहतपुर, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश अपने साथ वाईक पर लेकर गए थे। उन्होंने जाते हुए वाईक में अड्डा झूगियां में पैट्रोल पंप पर पैट्रोल डलवाया तो वहां गांव की महिला ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा हम क्रैशर पर जा रहे है। उन्होंने बताया कि जव परिवार वालों ने रजिंद्र कुमार उर्फ रवी को मोबाईल पर फोन किया तो मोवाईल सविच आफ आने लगे। लेकिन जव देर शाम तक वह वापिस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचित किया। लेकिन सुवह गांव के लडक़े ढूंढते रहे थे तो उन्हें वाईक खड़ा मिला तो लडक़ो ने जंगल में जाकर देखा तो वहां पर रजिंद्र कुमार उर्फ रवी का शव पड़ा था। जिसके बाद पंजाब पुलिस पहुंची और हत्या वाली जगह हिमाचल प्रदेश में होने के कारण पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद हत्या वाली जगह पर हिमाचल पुलिस के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताविक जो वाईक पर युवक रजिंद्र कुमार उर्फ रवी के लेकर गए थे वह कल से गायब है और दोनों के मोवाईल आफ आ रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक तथा सामजिक सोच के मालिक थे जगमोहन खन्ना : अविनाश राय खन्ना

खन्ना परिवार ने बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के अध्यक्ष जगमोहन खन्ना के निधन पर किया शोक व्यक्त भाजपा के पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

139 मामले दर्ज कर 159 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से जून माह में चलाया गया विशेष अभियान: नवजोत सिंह माहल

होशियारपुर : नशाखोरी व नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुुलिस की ओर से एक जून से विशेष अभियान व बड़े आप्रेशन चलाए गए, जिसके अंतर्गत जहां बड़े स्तर पर नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में एक साल के मासूम का अपरहण : क्रैच से पिता बनकर लेकर ले गया युवक

मौके पर पहुंचे पुलिस के कई बड़े अधिकारी, टीमें गठित कर बच्चे की तलाश की शुरु एएम नाथ। पंचकूला : पंचकूला से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। एक साल...
article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर : कैंपों में मिल रही सेवाओं से लोग उत्साहित: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 8,9,10, मोहल्ला रामगढ़ चौहाल व न्यू कालोनी चौहाल में लिया कैंपों का जायजा होशियारपुर, 13 फरवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!