डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने गढ़शंकर में झांकियों का किया जोरदार स्वागत : 7 फरवरी को होशियारपुर वासी झांकियों के माध्यम से पंजाब की अमीर विरासत से होंगे रुबरु

by

 

गढ़शंकर , 06 फरवरी  : पंजाब सरकार की ओर से देश के स्वतंत्रता के संघर्ष में पंजाबियों के अहम योगदान, ’नारी शक्ति’ व पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करने के लिए विशेष तौर पर तैयार करवाई गई तीन झांकियां 6 फरवरी को देर सांय गढ़शंकर में प्रवेश कर लिया। इस दौरान डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से झांकियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में शामिल करने के लिए यह तीन विशेष झांकियां तैयार की गई थी, जिनकी शुरुआत पटियाला व लुधियाना से की जा चुकी है और उसके बाद यह झांकियां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह झांकियां शहीद भगत सिंह नगर से गढ़शंकर के माध्यम से जिला होशियारपुर की सीमा में पहुंची है और 7 फरवरी को गढ़शंकर, माहिलपुर व चब्बेवाल रुकने के बाद यह झांकियां होशियारपुर शहर में पहुंचेगी, जहां शहीद भगत सिंह चौक, सरकारी कालेज चौक, प्रभात चौक, टांडा बाईपास व नलोइयां चौक में लोग इनके रुबरु होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो साल में ही लोग ‘आप’ से ऊब चुके : शिअद ने मतदाताओं का भरोसा खो दिया हैं – प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव हो चुका है। पंजाब की सभी सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। इसके मद्देनजर...
article-image
पंजाब

कंवर ग्रेवाल, रंजीत बावा के घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड : काफी देर तक कंवर ग्रेवाल से किए सवाल

मोहाली : मोहाली सेक्टर 104 स्थित मशूहर पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल के घर पर सोमवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड हुई है। इसके अलावा NIA ने गायक रंजीत बावा के घर पर भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
article-image
पंजाब

सडक़ दुर्घटनाओ से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नलोइयां चौक पर कमर्शियल वाहनों पर लगाए रिफलेक्टर होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरुरी...
Translate »
error: Content is protected !!