डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

by
ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया। उनके बाद अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। दोनों अधिकारियों को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा और उसके बाद उन्हें अपने-अपने कार्यालय जाने की अनुमति दे दी।
टीका लगवाने के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सरकार कोविड का वैक्सीन निशुल्क लगा रही है और सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों व अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अपनी बारी आने पर टीका अवश्यक लगवाएं। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कारगर है। पहली डोज लेने के बाद दूसरी खुराक लेना भी सुनिश्चित करें, तभी वायरस से सुरक्षा मिल पाएगी।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया है तथा अब दूसरे चरण में पुलिस, गृह रक्षक, राजस्व तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगाने के पश्चात् हल्का बुखार, दर्द होना सामान्य बात है।
डॉ रमन कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण स्वैच्छिक है, परन्तु स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक है। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क पहनना, उचित शारीरिक दूरी, हाथ धोना नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री का ‘मिशन रोजगार’ जारी : युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां अब तक दी गई

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘मिशन रोजगार’ को जारी रखते हुए अपने 36 महीने के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ : केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

लुधियाना : आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक...
हिमाचल प्रदेश

किसी भी प्रकार की जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी

बिलासपुर  – जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 17, 19 व 21 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य के लिए मतगणना मतदान के दिन, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने किया नवनिर्मित नीन विद्यालय भवन का लोकार्पण :प्रदेश के हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 23 नवंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण में तहसील सुन्नी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नीन के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!