ड्रोन तकनीक से खेतों में कीटनाशक व खाद का कर सकेंगे छिड़काव : 10 लीटर क्षमता वाले ड्रोन की कीमत 6 से 10 लाख

by

मंडी। जिले में किसान और बागवान अब ड्रोन तकनीक से खेतों और बगीचों में कीटनाशक और खाद का छिड़काव कर सकेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर ने धनोटू विकास खंड के पलोहटा गांव में लगभग 50 किसानों के सामने खेतों में ड्रोन से धान की फसल में नैनो यूरिया का छिड़काव किया। ड्रोन तकनीक से अवगत करवाने के लिए केंद्र सरकार ने मंडी जिले में 17.50 लाख की परियोजना स्वीकृत की है। इसके तहत कृषि और बागवानी बहुल क्षेत्रों में विभागों के तकनीकी अधिकारी ड्रोन का ट्रायल करेंगे और किसानों को इस तकनीक के बारे में रूबरू करेंगे। पहले चरण में सुंदरनगर और बल्ह में यह काम शुरू हो गया है।

केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद के अनुसार ड्रोन तकनीक से एक एकड़ क्षेत्रफल में 10 लीटर स्प्रे लगभग 10 मिनट में किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की ओर से कृषि में ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 17.50 लाख की परियोजना स्वीकृत की गई है।विशेषज्ञों के अनुसार कीटनाशक और खाद के छिड़काव के साथ-साथ फसलों की बुआई के लिए एग्री ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। फसल कितनी होगी, इसका भी सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है।

– इस सिस्टम से कीटनाशकों के संपर्क में आने पर भी नहीं पड़ेगा विपरीत असर

चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से जीआई एक्सपर्ट कुणाल सूद के अनुसार फसलों को रोग और कीटों से बचाने के लिए बहुत से कीटनाशक इस्तेमाल होते हैं। इन्हें प्रचलित तरीके से खेतों में प्रयोग करने में किसानों की अधिक लेबर व अधिक मात्रा में कीटनाशकों के साथ पानी की ज्यादा खपत होती है। साथ ही कीटनाशकों के संपर्क में आने से मानव, पशु स्वास्थ्य व पर्यावरण पर भी विपरीत असर पड़ता है। इसलिए कृषि के वर्तमान परिवेश में ड्रोन तकनीक काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

– 10 लीटर क्षमता वाले ड्रोन की कीमत 6 से 10 लाख

आईआईटी मंडी के आईटी एक्सपर्ट प्रो. वरुण कुमार की मानें तो फिलहाल सभी किसानों के लिए ड्रोन खरीद पाना संभव नहीं है। यह काफी महंगे हैं। 10 लीटर क्षमता वाले ड्रोन की कीमत 6-10 लाख रुपये के करीब है। ड्रोन उड़ाने के लिए किसान को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग भी लेनी होगी। केवल डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन सर्टिफाइड पायलट ही एग्री ड्रोन उड़ा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*जनसमस्याओं के समाधान के लिए म्योल व दरकाटा पहुँचीं कमलेश ठाकुर*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 3 अप्रैल। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर कर गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत आज बृहस्पतिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का चंबा प्रवास कार्यक्रम जारी : 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

चंबा 25, जुलाई : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जुलाई को चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जुलाई को सायं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला में रोपित किए जाएंगे लगभग एक लाख पौधे : DC मुकेश रेपसवाल 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान आरंभ : अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया बड़ी संख्या में पौधारोपण एएम नाथ। चम्बा :  विश्व पर्यावरण दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी : नरवाणा खास में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 जून। उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत नरवाणा खास में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!