शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के चार शिक्षकों को मिला महाऋषि विश्वमित्र गुरु सम्मान

by

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेमिनार सह “महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान–2026” कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने भाग लिया।

हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला सोलन के शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के चार शिक्षकों ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त कर प्रदेश और जिले का गौरव बढ़ाया। सम्मान प्राप्त करने वालों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा मेहलोग की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता डॉ. अमनप्रीत, राजकीय उच्च विद्यालय घियांन की मुख्याध्यापिका शालू महाजन, जीएचएस भावगुड़ी के टीजीटी अरुण, तथा जीपीएस धौलर के जेबी टी नवीन गौतम शामिल हैं।
कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र, उपनिदेशक (क्वालिटी कंट्रोल ), राज कुमार प्रशार, उप जिला शिक्षा अधिकारी तथा गीतांजलि, प्राचार्य, डाइट सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मानित शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचारपूर्ण शिक्षण, समर्पित सेवा तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा मेहलोग की प्रिंसीपल श्वेता गुप्ता ने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित शिक्षकों बल्कि पूरे विद्यालय, ब्लॉक एवं जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी शिक्षक भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित करते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महंगाई और तेल संकट मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा : विनय कुमार

एएम नाथ । शिमला, 12 मई : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और तेल-गैस से जुड़ा संकट मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे देहरा विधानसभा में अति शीघ्र दौरा-  नरदेव कंवर 

राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोआरडिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि अति शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘सरकार गाँव...
article-image
पंजाब

भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित : 31 सदस्यीय टीम में कई जिलों को प्रतिनिधित्व, राशि अग्रवाल व डॉ. कनिका जिंदल प्रदेश उपाध्यक्ष और शीनू चुग बनीं प्रदेश महासचिव

चंडीगढ़, 12 सितंबर। भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइंदर कौर ने 12 सितंबर को 31 सदस्यीय प्रदेश टीम की सूची जारी...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोटर ड्राइविंग टेªनिंग में दाखिले के लिए 24 तक मांगे आवेदन

रोहित भदसाली।  ऊना, 15 अक्तूबर। आईटीआई ऊना में सत्र 2024-25 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर टेªनिंग में दाखिले लेने के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए...
Translate »
error: Content is protected !!