ढकरियाणा में दो दिवसीय माहुनाग मेला 14 व 15 मार्च को

by

पट्टा मेहलोग, 9 मार्च (तारा) : विकास खंड पट्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के ऐतिहासिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाड़ा मेहता स्थित श्री माहुनाग देवता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 व 15 मार्च को दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला रियासत काल से लगभग सौ वर्षों से लगता रहा हैं। इस मेले की मान्यता है कि यहां पर आए हुए हर श्रद्धालु की ना सिर्फ मनोकामना पूरी होती है बल्कि उसे सर्प दंश और बिच्छू दंश से भी अभय प्राप्त होता है। इस वर्ष मेले को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह कंवर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 मार्च को मेले का शुभारंभ दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा, जबकि 15 मार्च को मेले का समापन एवम खेल प्रतिभागीयों को ईनाम पारितोषिक वितरण दून विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राम कुमार चौधरी द्वारा किया जाएगा।
मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में 15 मार्च को दोपहर 3 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी माली 3100 रुपये तथा छोटी माली 2100 रुपये रखी गई है।
मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन जय माहूंनाग यूथ क्लब के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं धर्म सिंह मेहता द्वारा किया जाएगा।
मेले के दौरान पारंपरिक एवम रोमांचित करने वाला खेल घड़ा फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विजेता को निर्धरित ईनाम राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
मेला समिति के उपाध्यक्ष किशन सिंह कंवर ने बताया कि 14 मार्च की रात को मंदिर प्रांगण में स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही मेले के दोनों दिन सुबह से शाम 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी ।
मेला समिति ने सभी श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में पहुंचकर देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें और मेले की शोभा बढ़ाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कालेज हमीरपुर के डॉक्टरों ने बदल दी 36 वर्षीय राजन मनकोटिया की जिंदगी

एक वर्ष में दोनों कूल्हों और दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण की दुर्लभ सर्जरी की,  एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस की जटिल बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे राजन एएम नाथ । हमीरपुर 16 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत बिट्टू हो सकते हैं पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

जल्द ही पंजाब भाजपा में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को पंजाब भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दरअसल, कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडिंग करते महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। कुल्लू : जिला कुल्लू के अंतर्गत डोभी नामक स्थान में एक पैराग्लाइडिंग साइट पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में पैराग्लाइडिंग करती एक महिला पर्यटक की मौत का समाचार है। बताया जा रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन! जानें बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम समेत किन मंदिरों में सिर्फ हिंदू जा सकेंगे

उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक अहम फैसला लेते हुए सोमवार यानी आज घोषणा की कि गैर-हिंदुओं को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम और उसके कंट्रोल वाले दूसरे मंदिरों में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!