महिलाओं को सशक्त बनाना तथा किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – राम कुमार चौधरी

by

बीबीएन, 10 मार्च (तारा) :/दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना तथा किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालूझंडा में महिलाओं को सिलाई मशीनें तथा किसानों को विभिन्न कृषि उपकरण वितरित करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

राम कुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के वितरण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना तथा किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों से सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कालूझंडा में लगभग 66 लाख 7 हजार 292 रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्य तथा आधुनिक कृषि उपकरण पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करवाए गए हैं। इस दौरान 94 सिलाई मशीनें व 264 स्प्रे पम्प वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में 15 कूहलों तथा 15 जोहड़ों की मुरम्मत व निर्माण, 06 चेकडैम का निर्माण, पौधारोपण तथा बावड़ियों की मुरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करवाए गए।
विधायक ने खण्ड विकास अधिकारी पट्टा को विकासात्मक कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने निर्देश भी दिए ताकि इन सभी विकास कार्यों का लाभ जनता तक शीघ्र पहुंच सके।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों की समृद्धि और खेती को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से सरकार किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हल्दी की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को 90 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि कृषि विभाग के साथ संपर्क स्थापित कर अपनी फसलों के विक्रय के लिए पंजीकरण अवश्य करवाएं। इससे उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार सहकारी समितियों को दूध क्रय के लिए सहयोग राशि उपलब्ध करवा रही है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी को मज़बूत बनाने के लिए सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके तहत सरकारी भूमि पर पौधारोपण और उनकी देखभाल करने वाले पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों को सहयोग राशि प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके।
विधायक ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्य करवाए गए हैं जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बद्दी क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी कार्यालय, खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बद्दी तथा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में स्थापित किए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का किया गया है तथा इसमें आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि औद्योगिक क्षेत्र सहित आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि बद्दी उपमण्डल में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विद्युत बोर्ड के माध्यम से लगभग 39 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को मज़बूत किया जा रहा है।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य दून विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है और इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह, विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं के बीच नहीं समझती कोई अंतर इस बार बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री अब तक अधूरी रही बजट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने 6 फसलों पर बढ़ाया MSP

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 84,263 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इसके अलावा, दालों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 अगस्त को रोजगार कार्यालय चम्बा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एसबीआई लाइफ इन्शुरन्स द्वारा भरे जाएंगे 8 पद एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 12 अगस्त को रोजगार कार्यालय बालू चंबा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3970 पद भरे जाएंगे : जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर भरने को सहमति

शिमला : हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जल शक्ति विभाग ने पैरा वर्कर भरने को सहमति दे दी है। इनमें ठेकेदारों द्वारा संचालित लगभग 600 स्कीमों में...
Translate »
error: Content is protected !!