तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कपाहड़ा पंचायत का किया दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा बिलासपुर

by
एएम नाथ। बिलासपुर : प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास की प्राथमिकता के तहत तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने आज ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव समोहल और चलारन का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
मंत्री ने बताया कि पंचायत में सड़क सुविधा के लिए 17.90 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है। गुग्गा मोहड़ा पशु औषधालय सड़क के लिए 5 लाख रुपए, चेली से धर्मपाल के घर तक लिंक रोड पर 5.50 लाख रुपए की लागत से कल्वर्ट का निर्माण तथा चडोल क्षेत्र में लिंक रोड निर्माण के लिए 4.90 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ये परियोजनाएं ग्रामीण आवागमन में सुधार एवं क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
धर्मानी ने अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त निर्माण और समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ हर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 दिसंबर तक

ऊना, 4 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्रोत सम्मान, और सिविल सेवा पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक 31 दिसंबर, 2024 तक अपने नामांकन प्रस्तुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कोविड केंद्रों के लिए भेजी सामग्रीः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से हरोली, पालकवाह तथा खड्ड कोविड केंद्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईसीसीई को सुदढ़ बनाने के लिए अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में सीखे गुर को कक्षा शिक्षण में लागू करने का अध्यापक ने लिया संकल्प। बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा(ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने नाबार्ड के सलाहकार से किया होली उतराला मार्ग को जल्दी पूर्ण करने का आग्रह

एएम नाथ। शिमला : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज शिमला सचिवालय में सलाहकार परियोजना (नाबार्ड ) श्री बासु सूद जी से शिष्टाचार भेंट की। एस दौरान उन्होंने सलाहकार नाबार्ड से भरमौर...
Translate »
error: Content is protected !!