ताबड़तोड़ चली गोलियां: पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पिस्टल और नशीला पदार्थ भी बरामद

by

मोहाली । पुलिस ने खरड़ लुधियाना रोड पर एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर के दौरान उसके दाएं पैर पर गोली लगी है। मौके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि आरोपित खरड़ के इलाके में घूम रहा है। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने अपनी मोटरसाइकिल भगा ली। खरड़ लुधियाना रोड पर गांव रुड़की के पास आरोपित का मोटरसाइकिल फिसल गया। इसके बाद एंटी स्नैचिंग विंग के थाना प्रभारी गब्बर सिंह ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपित की तरफ से दो राउंड फायर किए गए हैं, जो कि थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी पर जाकर लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए गब्बर सिंह की तरफ से पैर पर गोली चलाई। जिसके बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 0.32 बोर का पिस्टल, आरोपित की मोटरसाइकिल और कुछ नशीला पदार्थ मौके से बरामद किया है।

मोहाली पुलिस के एसपी जांच सौरभ जिंदल ने बताया कि 17 अगस्त रात करीब 10:00 बजे लांडरां झंजेड़ी रोड पर एक निजी यूनिवर्सिटी के दो मुलाजिम तारा सिंह और तुषार शर्मा ड्यूटी पर आ रहे थे। तभी डिजायर कार में सवार होकर चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली और हथियार के दम पर उनके साथ मारपीट कर आई-20 गाड़ी को छीन लिया था। इस मामले में पुलिस ने थाना सदर खरड़ में मुकदमा नंबर 260 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया था।

इस मामले की अलग-अलग टीम बनाकर पुलिस जांच कर रही थी, तभी रविवार को पुलिस ने आरोपित के तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रगट सिंह, तरनजीत सिंह और एक अन्य साथी शामिल थे। यह तीनों पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले हैं। इस चौथे आरोपित की पुलिस को तलाश थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपितों पर पंजाब के कई जिलों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। यह लोग काफी समय से इसी तरह की लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सभी आरोपितों पर लगभग चार-चार मुकदमे पहले से चल रहे हैं। यह लोग सुनसान जगह पर इसी तरह से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।

भूपेंद्र सिंह के बारे में भी पुलिस को रविवार को गिरफ्तार हुए तीन साथियों के बारे में ही पता चला था और पुलिस ने उसे भी इस मामले में नाम जोड़ कर लिया था। जब भूपेंद्र सिंह को अपने तीन साथियों के गिरफ्तार होने के बारे में पता चला तो वह मोहाली से लुधियाना की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के बड़े स्तर पर तबादले …जानिए कौन कहां भेज

चंडीगढ़ । पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने एक...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापक कोरोना पाजिटिव,           प्रिसीपल सहित अभी तक गयारह अध्यापकों ने कोरोना का टैस्ट ही नहीं करवाया

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में पांच सौ विधार्थी पढ़ाई कर रहे, संक्रमण रोकने के लिए नान र्बोड कक्षाए बंद गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापकों के कोरोना पाजिटिव आने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बलात्कार और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप में : भाजपा के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को अदालत ने तलब किया

नई दिल्ली :  दिल्ली की एक अदालत ने बलात्कार और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर बुधवार (11 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी  के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा

एएम नाथ। नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!