तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप का मलकवाल में समापन : खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का होता है बेहतर अनुसरण- चंद्र कुमार

by

कुराश एसोसिएशन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपए देने की घोषणा
नूरपुर,4 नवंबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को देर शाम नूरपुर के मलकवाल स्थित विद्यावती इंटरनेलशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन,पूर्व मंत्री राकेश पठानिया तथा पूर्व विधायक अजय महाजन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप में प्रदेश के आठ ज़िलों कांगड़ा, शिमला,सोलन,मंडी, बिलासपुर,
चम्बा, सिरमौर तथा कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय कुराश चैंपियनशिप के सब जूनियर,कैडिट तथा जूनियर वर्ग के 250 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नन्हें खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक मुकाबले पेश किए।
चंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप प्रदेश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है और उन्हें खुशी है कि कुराश जैसी नई खेलों के प्रति बच्चों का शानदार रुझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का बेहतर अनुसरण होता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रदेश सरकार खेलों के लिए अधोसरंचना विकसित पर हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे नशे से दूर रह कर सही दिशा में अपनी ऊर्जा का दोहन करें और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति तक नियमित परिश्रम करते रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस खेल को स्कूल तथा कॉलेजों में शामिल करने की भी कोशिश करेगी।
कृषि मंत्री ने खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मैडल,ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कुराश एसोसिएशन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
इससे पूर्व, कृषि मंत्री ने स्कूल कैंपस में मिट्टी रहित खेती के प्रोजेक्ट का उद्धघाटन भी किया। जिसमें बिना मिट्टी के पानी तथा कोकोपीट से ऑर्गेनिक सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।
ये रहे मौजूद:
तहसीलदार राधिका सैनी, डीएसपी विशाल वर्मा,कुराश एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ सुरिंद्र सिंह कुल्ला,चेयरमैन वीरेंद्र ढोलटा,संयुक्त सचिव कृष्ण भूपी, कुल्लू जिला के प्रेजिडेंट नरेंद्र कुमार,अंतरराष्ट्रीय रैफरी देविन्द्र वशिष्ट, ज्वाली ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,ओबीसी जिला संगठन उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी,कांग्रेस जिला सचिव योगेश महाजन तथा वीवीएम नर्सिंग इंस्टिट्यूट की प्रबंधक निदेशक वंदना पठानिया उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में चर्चा, विधायकों को प्रत्याशी बनाना है या नहीं, होगा फैसला : मुंबई से राहुल गांधी के साथ आज दिल्ली लौटेंगे सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सोमवार शाम को होने वाली बैठक में चर्चा कर सकती है। हालांकि प्रत्याशी तय करने को लेकर सेंट्रल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। चंबा, 18 फरवरी :शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 फरवरी तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक ठोडा मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने शिरकत की : प्रदेश की प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने में मेले व त्यौहार निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका – अनिरुद्ध सिंह

शिमला 04 नवंबर : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के फागू में चियोग पंचायत के बंगापानी में ठोडा दल फागू द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री शेर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!