दर्दनाक सड़क हादसा : 22 वर्षीय युवक की मौत, लोअर बसाल में पिकअप स्कूटी की टक्कर

by

ऊना: लोअर बसाल में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल पुत्र सरदारी लाल निवासी बदोली के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल कर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने के बाद जहां जाम को खुलवाया गया।वहीं, शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक विशाल निवासी बदोली मंगलवार रात को अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर स्कूटी से लौट रहा था। लोअर बसाल पहुंचने पर पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी।जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते जहां ग्रामीण एकत्रित हो गए, वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने करीब आधे घंटे तक रोड को जाम किया।जिसके चलते अंब व ऊना से आने वाले लोगों को डायवर्ट होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। सूचना मिलने के बाद ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया गया।
एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।उन्होंने बताया कि यह सड़क हादसा पिकअप चालक साहिल निवासी बडैहर की लापरवाही के कारण हुआ है, खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान सहन नहीं करेंगेः मुख्यमंत्री

विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल का प्रदर्शन रोहित जसवाल। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने आज विधानसभा परिसर तपोवन धर्मशाला, जिला कांगड़ा में भाजपा के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को झटका..हिमाचल प्रदेश में, आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी व दो अन्य नेता भाजपा में शामिल

ऊना : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहत: मनेरगा के तहत कांगड़ा जिला में 57 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति, जिला की 506 पंचायतों ने 4194 कार्यों के लिए भेजी थी सूची: डीसी डा निपुण जिंदल

बारिश के कारण ग्रामीण स्तर पर क्षतिग्रस्त ढांचों का होगा पुनरूद्वार, रेन डैमेज के 45 सूचीबद्व कार्यों के लिए सरकार ने जारी किए थे आदेश धर्मशाला, 6 अगस्त। कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों...
Translate »
error: Content is protected !!