दसूहा एलायंस क्लब ने किया पॉलिथीन मुक्त थैलों का वितरण

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एलायंस क्लब दसूहा की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और पॉलिथीन के प्रयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से “पॉलिथीन-फ्री बैग वितरण परियोजना” का आयोजन दसूहा के पुराना बाज़ार में किया।

यह कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अमरिक सिंह गग्गी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें सचिव श्री भूपिंदर रंजन अरोड़ा और प्रेस सचिव, खजांची श्री एम एम अरोड़ा व श्री तर्लोक सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों और बाज़ार के दुकानदारों ने भाग लिया और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। क्लब सदस्यों ने पॉलिथीन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के लिए पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता तथा अखंडता की खातिर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपना बलिदान दिया : पंकज कृपाल एडवोकेट

गढ़शंकर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामा मंदिर गढ़शंकर में स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधान...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं के अधिकारों को मजबूत किया है: सांसद तिवारी

मोहाली/नया गांव: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर एक समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा...
article-image
पंजाब

सुरिंदर पाल सिंह आहलूवालिया पंजाब चैप्टर के उपाध्यक्ष बने

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चंडीगढ़ हाईकोर्ट के एडवोकेट सुरिंदर पाल सिंह आहलूवालिया को एनआरआई वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब चैप्टर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरिंदर पाल...
Translate »
error: Content is protected !!