दिल्ली रैली में जा रहे कांग्रेस विधायक और SHO में सड़क पर भिड़ंत ….वीडियो वायरल

by
सोहना में काफिला रोकने पर आफताब अहमद और थाना प्रभारी सुरेंद्र के बीच तीखी बहस

गुरुग्राम।  हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना में 1 नवंबर को कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और सोहना सिटी थाना प्रभारी के बीच सड़क पर तीखी बहस हो गई। विधायक अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने रूटीन चेकिंग के नाम पर उनके काफिले को रोक लिया। इस पर विधायक और पुलिस अधिकारियों के बीच विवाद शुरू हो गया।

SHO ने विधायक को दिया जवाब, वीडियो वायरल

काफिला रोके जाने से नाराज विधायक आफताब अहमद अपनी गाड़ी से उतरकर पुलिस अधिकारियों से बहस करने लगे। वायरल वीडियो में विधायक थाना प्रभारी सुरेंद्र की पीठ थपथपाते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “ज्यादा न बन।” इस पर SHO ने भी जवाब देते हुए कहा, “आप ज्यादा बन रहे हो, वाहियात बात कर रहे हो।” थाना प्रभारी ने विधायक को भाषा संयमित रखने की हिदायत दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस बहस का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विधायक ने लगाए विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप

विधायक आफताब अहमद ने पुलिस की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था के नाम पर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेकिंग के बहाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिले को जानबूझकर रोका गया, ताकि वे दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल न हो सकें।

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की गई थी। वहीं, पुलिस की ओर से काफिले को रोकने की कार्रवाई को नियमित सुरक्षा जांच बताया गया है। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बिक रहे सरसों के तेल को लेकर बड़ी खबर

चंडीगढ़ : पंजाब के बाजारों में बिकने वाले सरसों के तेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बाजारों में सबसे ज्यादा मिलावटी तेल बिक रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पंजाब...
article-image
पंजाब

10,031 सरपंचों और पंचों को मुख्यमंत्री भगवंत ने दिलाई शपथ : गांवों को नशामुक्त और हराभरा बनाना – मुख्यमंत्री भगवंत मान

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के सभी चुने हुए सरपंचों और पंचों का स्वागत किया। उन्होंने 19 जिलों के 10,031 सरपंचों और 81,805 पंचों को शपथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर कर दिया हमला : 15 भारतीय क्रू थे सवार

नई दिल्ली :  मिडिल ईस्ट में इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच क्षेत्रीय तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में रविवार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट...
Translate »
error: Content is protected !!