दो झुग्गियों में आग लगने से 4 बच्चे जिंदा जले : आग की लपटें इतनी भयानक कि चीखने का मौका तक नहीं मिला

by

अंब : बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियों में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे एक ही परिवार से थे। चौथा बच्चा भी घर का इकलौता था। बच्चों के माता-पिता साथ लगती झुग्गी में सोए हुए थे। जब तक आग लगने का पता चला चारों बच्चों की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान सोनू कुमार (17) पुत्र कालिदास, नीतू कुमारी (14) पुत्री रमेश दास, भोलू कुमार (7) और शिवम कुमार (6) पुत्र रमेश दास निवासी दरभंगा बिहार के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार शिवम, नीतू और भोलू कुमार रिश्ते में भाई-बहन थे। बणे दी हट्टी में उनके माता पिता करीब 25 साल से झुग्गी में रहते हैं। उनके परिवार की दो झुग्गियां हैं। बुधवार रात को तीनों बच्चे पढ़ाई करने के लिए सरकंडों से बनी झुग्गी में चले गए। दूसरी झुग्गी में माता-पिता सोने चले गए। जिस झुग्गी में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे वहां पर उनके मामा का बेटा सोनू कुमार भी सोने आ गया।
सोनू के माता-पिता किसी काम से बिहार के दरभंगा गए हैं। बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे झुग्गी में अचानक आग लग गई। सरकंडों की झुग्गी में आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। धुएं के बीच किसी को बाहर निकलने का रास्ता भी नहीं मिला और चारों की जलकर अंदर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अंब से फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही चारों बच्चों की मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो सभी आग बुझाने के लिए दौड़े। आग को अन्य झुग्गियों तक फैलने से रोकने के लिए लोगों ने कड़ी मशक्कत की। फायर स्टेशन अंब से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद बच्चों की तलाश की गई तो चारों के शव झुग्गी के एक कोने में एक दूसरे से लिपटे हुए मिले। मृतक नीतु कुमारी, भोलू कुमार और शिवम कुमार सगे भाई-बहन थे। उनकी मौत के बाद मां की कोख सूनी हो गई। वहीं, सोनू कुमार उनके मामा का इकलौता लड़का था। इस दर्दनाक घटना में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। बता दें कि घटनास्थल के आसपास मजदूरों के परिवार किराए पर जमीन लेकर झोपड़ियों में रहते हैं। गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीएसपी वसुधा सूद ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेजा गया। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो गए हैं। कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवार को फौरी राहत के रूप में 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
मरने वालों की उम्र 6 से 17 साल :
मृतकों में रमेश दास की झोपड़ी में सो रहे उसके 3 बच्चे नीतू 14 वर्षीय, गोलू कुमार 7 वर्षीय, शिवम कुमार 6 वर्षीय और उनके रिश्तेदार कालिदास का बेटा सोनू कुमार 17 वर्षीय शामिल हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अंब से फायरमैन लकी कुमार, होमगार्ड शमीन कुमार, ड्राइवर तरसेम लाल फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से बचाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना स्थल पर करवाया गया अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास : मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :    लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल सहस्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास करवाया गया जिसमें मतगणना प्रक्रिया से जुड़े लगभग 250 अधिकारीयों व कर्मचारियों में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे के विरूद्ध लड़ाई के लिए समर्पित विशेष कार्य बल का होगा गठन, : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थिएटर शिमला में नशे के विरूद्ध पुलिस विभाग के ‘प्रधाव’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की।...
हिमाचल प्रदेश

जनगणना के बोझ तले दब रही शिक्षा, शिक्षकों ने उठाए सवाल : दुर्गम क्षेत्रों में अध्यापकों पर बढ़ता अतिरिक्त भार, पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका

‘शिक्षक पढ़ाएं या जनगणना करें?’ सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर चिंता एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों पर लगातार बढ़ रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों को लेकर चिंता बढ़ती जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों-बागवानों के हित में मुख्यमंत्री ने लिए सराहनीय निर्णय : अजय शर्मा

अधिकारियों के साथ प्रगतिशील किसान के घर पहुंचकर दी योजनाओं की जानकारी कुठेड़ा क्षेत्र को एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाने के लिए उठाए जाएंगे कदम एएम नाथ।  हमीरपुर 11 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति...
Translate »
error: Content is protected !!