धन्यारा के पास टेंपो ट्रैक्स के खाई में गिरी : चार की मौत, सात अन्य घायल हुए

by

मंडी : कोटली उपमंडल के धन्यारा में बुधवार दोपहर बाद ट्रैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सात अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कोटली में भर्ती कराया गया है। सभी लोग कडकोह से कोटली बाजार खरीदारी करने आ रहे थे। तीन बजे के ट्रैक्स धन्यारा पहुंची तो उतराई पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
सूचना मिलते ही एसडीएम कोटली असीम सूद पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाल काेटली अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिन्म से तीन की पहचान चिंता देवी पत्नी नागेश्वर सिंह हराट तहसील कोटली जिला मंडी,चंद्रा देवी पत्नी मनोहर लाल कसाण डाकघर साईगलू तहसील कोटली जिला मंडी,मस्त राम पुत्र नेकराम के तौर पर हुई, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक मृतक ही पहचान नहीं हुई है।
इसके इलावा चालक रतन गुमरा पत्र पीरू राम गांव ध्वाली, रीता देवी पत्नी प्रेम सिंह ध्वाली, जय सिंह सुक्का कून, शीला देवी पत्नी कमल किशोर मलोह, कृष्णा देवी पत्नी लला सिंह डबाहण, हेमलता पत्नी दलीप सिंह कसाण व रेणुका पत्लह ओम प्रकाश निवासी कोट घायल हुए है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने चम्बा के मैहला में नशा विरोधी रैली को दिखाई हरी झंडी …. नशामुक्त जीवन से ही संभव है सांस्कृतिक संरक्षण : राज्यपाल

एएम नाथ। चम्बा :. राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज चम्बा जिला के मैहला में आयोजित नशा विरोधी जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हॉस्टल में छात्र की मौत : बॉयज हॉस्टल-4 में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

पानीपत निवासी 22 वर्षीय चैतन्य सिंह की मौत, कारण स्पष्ट नहीं चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार रात बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के एक कमरे में 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय होली महोत्सव का समापन :पालमपुर में पेयजल और सीवरेज पर व्यय हो रहे 258 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री*

पालमपुर, 15 मार्च :- राज्य स्तरीय होली महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल...
Translate »
error: Content is protected !!