धर्मशाला के होटल में मुंबई के पर्यटक की संदिग्ध मौत : पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

by

रात को भोजन के बाद कमरे में सोने गए थे पर्यटक, सुबह अचेत अवस्था में मिला शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा, पुलिस जांच जारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक निजी होटल में ठहरे मुंबई के एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान 66 वर्षीय हरीश चंद्र लक्ष्मी नारायण निवासी नवी मुंबई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह 7 मई को एक निजी ट्रैवल ग्रुप के साथ धर्मशाला घूमने आए थे और स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि 8 मई की रात उन्होंने अपने साथियों के साथ भोजन किया और इसके बाद अपने कमरे में आराम करने चले गए।
अगली सुबह काफी देर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर होटल कर्मियों को संदेह हुआ। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो हरीश चंद्र बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर धर्मशाला पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। रविवार को जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी प्रकार की साजिश या संदेह जाहिर नहीं किया है।
पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि ऊना : 21 अगस्तः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित : वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग

हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल एएम नाथ। सुजानपुर 26 मार्च। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

  अम्ब : होली के अवसर पर उस दौरान खुशियां गम में बदल गई, जब मैडी मेले में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दरअसल मैड़ी मेला में दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल टीचर और स्‍टूडेंट के लिए नया फरमान : रील्स व वीडियो बनाने पर हिमाचल में स्कूलों में लगा बैन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में अब शिक्षक और विद्यार्थी वीडियो रील्स नहीं बना सकेंगे। शिक्षा विभाग में शिक्षण संस्थानों खासकर स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा वीडियो रील्स बनाने पर रोक लगा...
Translate »
error: Content is protected !!