नगर निगम को मंजूरी, हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन : सुनील शर्मा बिट्टू

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 18 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और यहां भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के प्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि 23 महीनों के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के साथ-साथ हमीरपुर के लिए कई बड़ी योजनाएं मंजूर करके मुख्यमंत्री ने सभी जिलावासियों के दिल जीत लिए हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नगर निगम और कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय को मंजूरी प्रदान करने से पहले भी मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में प्रदेश के सबसे बड़े बस अड्डे का निर्माण कार्य आरंभ करके तथा मेडिकल कालेज को उत्कृष्ट चिकित्सा एवं मेडिकल शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए विशेष प्रावधान करके भाजपा नेताओं को करारा जवाब दिया है। क्योंकि, भाजपा नेता इन परियोजनाओं को लेकर केवल राजनीति ही करते आ रहे थे और लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल को सबसे समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। जबकि, दूसरी ओर भाजपा के नेता झूठ, भ्रम, धर्म और स्वार्थ की राजनीति करके आम जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं के इन हथकंडों को समझ चुकी है।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि नगर निगम को मंजूरी मिलने का यह अवसर हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय हमीरपुर के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : श्री  ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को सीबीएसई पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिजनेस स्टडीज विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगठनात्मक शक्ति और अनुशासन से ही खिलेगा ज्वाली में कमल: जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार में न परिपक्वता न गंभीरता : जयराम ठाकुर, बोले, कांग्रेस के तीन साल के कार्यकाल ने हिमाचल को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया, मुख्यमंत्री पर “बदले की भावना” से काम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोले की आड़ में चल रहा था ‘काला धंधा : 22 भिक्षु गिरफ्तार…कौन सा खेल करने वाले थे..जानने के लिए पढ़े

कोलंबों : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से एक ऐसी खबर सामने आई है जिस पर भरोसा करना किसी के लिए भी संभव नहीं है. दरअसल, जिसे समाज का मार्गदर्शक माना जाता है, उसी पवित्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकगीतों में जनजीवन पर आधारित पुस्तक भेंट:— DC आबिद हुसैन सादिक बिलासपुर ने की सराहना

बिलासपुर, 21 नवंबर :   वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “लोकगीतों में जनजीवन” वीरवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि...
Translate »
error: Content is protected !!