नगर परिषद सरकाघाट चुनाव: दो उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, 25 को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

by
एएम नाथ। सरकाघाट, 06 मई।  नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड सदस्यों के चुनावों के अंतर्गत आज नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि पर दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। यह जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि वार्ड नंबर 2 (रामनगर) से जगदीश चंद और शकुंतला देवी ने अपना नामांकन वापस लिया है।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शेष 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन

हमीरपुर 31 अक्तूबर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की विचारधारा सर्वोपरि, मगर हिमाचल के 70 लाख लोगों के हित भी मेरे लिए जरुरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला, 30 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी और दुकानों में नेम प्लेट के विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान से मिलकर शिमला लौटे लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार साल बाद पठानकोट तक दौड़ी कांगड़ा घाटी रेल : लेकिन अभी पूरी सेवा बहाल नहीं

बरसात के बाद पठानकोट-जोगेंद्रनगर नैरोगेज रेलमार्ग पर परिचालन शुरू; बैजनाथ-पपरोला से फिलहाल चार ट्रेनें, यात्रियों को बढ़ी संख्या का इंतजार एएम नाथ। बैजनाथ (कांगड़ा), 11 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी रेल सेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को सुविधा : मैहतपुर-बसदेहड़ा में अब शुक्रवार को भी पुराने स्थल पर लगेगी सब्ज़ी मंडी

किसानों को उपज बेचने में आसानी, डीसी बोले…किसान हित प्रशासन के लिए सर्वोपरि रोहित जसवाल।  ऊना, 1 फरवरी. ऊना ज़िले के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मैहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!