नर सेवा नरायण सेवा समिति की ओर से कबड्डी स्टाऱ् साक्षी शर्मा को किया सम्मानित

by

समिति ने साक्षी को हर संभव मद्द करने का भरोसा दिलाया, बद्दी में समिति ने लंगर सेवा में सेवा दी

बद्दी, 15 जनवरी (तारा) : नर सेवा नरायण सेवा ने कबड्डी के वर्ल्ड कप विजेता टीम की डिफेंडर साक्षी शर्मा का बद्दी मे भव्य स्वागत किया। समित ने साक्षी को हर संभव मद्द करने का भरोसा भी दिलाया। साक्षी शर्मा ने वीरवार को बद्दी साईं रोड पर पूजा ट्रेडिंग कंपनी की ओर से नर सेवा- नारायण सेवा समिति की ओर से लगाए गए लंगर का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उनके कोच संजीव ठाकुर भी साथ रहे। साक्षी ने कबड्ड़ी में विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।

नर सेवा- नारायण सेवा समिति बद्दी के मुख्य संरक्षक देव व्रत यादव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियाँ कप्तान रितू नेगी, उपकप्तान पुष्पा राणा, डिफेंडर साक्षी शर्मा, निधि शर्मा, सुषमा शर्मा ने महिला कबड्डी में भारत का प्रतिनिधत्व किया और वर्ल्ड कप भारत के नाम किया। साक्षी शर्मा और खेलो इंडिया केंद्र राजपुरा के कोच संजीव कुमार का नर सेवा- नारायण सेवा समिति बद्दी लंगर सेवा आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया और संस्था के मुख्य संयोजक राधा गोविन्द मंत्री ने खिलाडियों को हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने ने कहा की हिमाचल की बेटिया हर खेल में नाम कमा रही । हमीरपुर की बेटी आकांक्षा ने राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है “नर सेवा-नारायण सेवा समिति ने उनका भी स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कबड्डी राष्ट्रीय खिलाडी महक चंदेल भी उपस्थित रही।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता साक्षी शर्मा ने लंगर में सेवा दी। उन्होंने ऐसा करने वह गौरवान्वित महसूस कर रही है और वर्ल्ड कप लाने का पूरा श्रेय व वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी अपने कोच संजीव कुमार का आभार जताया। खेलो इंडिया केंद्र राजपुरा के कोच संजीव कुमार ने समिति की ओर से किये गए स्वागत के लिए आभार जताया। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अपने अनुभव सांझा करते हुआ कहा की हमारे लिए सबसे पहले लड़कियों की सुरक्षा का मामला, अभिभावकों की सहजता बनाने और वर्ल्ड कप स्तर के खिलाडी तैयार करने के लिए बहुत सी चुनौतियां थी। वर्तमान में इस केंद्र से 7 लड़किया और 1 युवा मयंक सैनी का इंडिया कैंप में चयन हुआ है। आने वाले समय में युवा भारत का प्रतिनिधित्व कर सकता है।
इस अवसर पर विनोद गर्ग, सोनू बंसल, राजेंदर शर्मा, हरप्रीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजय पटियाल, मस्त राम, अभिनव गुप्ता, सुभाष, बलविंदर, अमित, नेहा, परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, रंजीत ठाकुर, निर्मल शम्मी, होटल ली मैरिएट के महाप्रबंधक उमादत्त एवं अन्य उपस्थित रहे।

कैप्शन-बद्दी में नर सेवा नरायण सेवा समिति के पदाधिकारी कबड्डी स्टार साक्षी शर्मा का स्वागत करते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 25 हजार रुपये ईनाम : सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक दे सकते हैं वीडियो

एएम नाथ। हमीरपुर 15 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए जनवरी महीने को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर : सामान्य वर्ग के 45 अंक लेने और आरक्षित वर्ग के 37 अंक लेने वाले छात्र भी होंगे पात्र

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवसर्सिटी की केंद्रीय बीएड एडमिशन कमेटी ने एचपी स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए प्राप्त अंकों की शर्त में आठ अंकों की छूट दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोठी मझेड़ क्लस्टर के संबंध में फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी, किसानों को किया जा रहा गुमराह

शिवा प्रोजेक्ट के तहत रोपित किए है मौसंबी सहित अन्य किस्मों के 14672 पौधे, सिंचाई के लिए करवाया है 8 माॅडयूलर टैंको का निर्माण उपनिदेशक बागवानी ने क्लस्टर को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस ​​​​​​​का इंटरव्यू हुआ था सिग्नल ऐप पर : नहीं पकड़ पाते जैमर सिग्नल ऐप और विकर मी जैसे ऐप का इस्तेमाल

चंडीगढ़ : जेल के अंदर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सिग्नल ऐप के जरिए हुआ था। यह खुलासा डीजीपी प्रबोध कुमार की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी ने हाईकोर्ट बताई। इस मामले में...
Translate »
error: Content is protected !!