नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात : दिल्ली चुनाव में हो सकते है एक्टिव

by

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। काफी समय से राजनीति से दूर दिख रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार (10 जनवरी) की शाम वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर शेयर की, जिसके बाद से अटकलों का माहौल बन गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट की गई फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “ग्रेस पर्सोनिफाइड… भारतीय राजनीति की ‘आयरन लेडी’ प्रियंका गांधी से आज हुई मुलाकात”। नवजोत सिंह सिद्धू के इस नए पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो एक बार फिर राजनीति में एक्टिव हो सकते हैं। वहीं, दिल्ली चुनाव से पहले ये तस्वीर कई संकेत दे रही है. माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली चुनाव प्रचार में भी एक्टिव दिख सकते हैं।

लोकसभा चुनाव लड़ने से कर दिया था इनकार
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इलेक्शन लड़ने से इनकार कर दिया था। उस दौरान कांग्रेस सिद्धू को पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहती थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से अनबन की खबरों के बीच सिद्धू चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। इसके बाद कांग्रेस ने धर्मवीर गांधी को टिकट दिया था।

बीजेपी में जाने के लग रहे थे कयास
साल 2024 की शुरुआत में ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच सिद्धू ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। दरअसल, सिद्धू ने लगातार पंजाब कांग्रेस की बैठकों से दूरी बना रखी थी। कांग्रेस आलाकमान की बैठकों में शामिल नहीं होते थे और अपनी अलग ही रैलियां करते थे। इसके बाद से अटकलें लगने लगी थीं कि वह बीजेपी में जा सकते हैं। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। खुद नवजोत सिंह सिद्धू भी उन अटकलों का खंडन करते रहे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली थी हार
10 मार्च 2022 को पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में नवजोत सिंह सिद्धू को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उनके राजनीतिक करियर को काफी नुकसान पहुंचा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर के बीच अमृतसर पूर्वी सीट से नवजोत सिंह सिद्धू को हार मिली और आप की जीवन जोत कौर ने बड़ी जीत हासिल की थी। उस दौरान सिद्धू ने मुख्यमंत्री बनने के सपने देखे थे, लेकिन उनका हाथ से विधायकी भी चली गई थी। साल 2022 से ही पंजाब कांग्रेस के नेताओं में सिद्धू के खिलाफ नाराजगी दिखती थी।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धु सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे. हालांकि, अब प्रियंका गांधी के साथ उनकी तस्वीर सामने आने से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद कांग्रेस आलाकमान से सकारात्मक चर्चा हुई है और इस दिल्ली चुनाव में सिद्धू किसी भूमिका में दिख सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपुरा की बहन रघबीर कौर का देहांत : राजनितिक, समाजिक व धार्मिक संगठनों के किया दुःख प्रकट

होशियारपुर / जालंधर । आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा की अस्सी वर्षीय बहन रघबीर कौर का देहांत हो गया था।  आज उनका अंतिम संसकार...
article-image
पंजाब

नशा मुक्त पंजाब के लिए पंचायतों की भूमिका अहमः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 3 जनवरीः डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने गढ़शंकर के गांव महिताबपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित नशा जागरूकता कैंप को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य को...
article-image
पंजाब

नशे की बिक्री संबंधी सूचना एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 पर दें, पहचान रखी जाएगी गुप्त–एस.एस.पी : नशे के जड़ से खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का होगा गठन, Whatsapp नंबर होगा जारी

चंडीगढ़: पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार समय-समय पर सख्त कदम उठाती रही है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने नई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। एंटी-नारकोटिक्स...
Translate »
error: Content is protected !!