नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद तिवारी ने किया दौरा : लोगों की जेब पर भारी पड़ रही महंगाई: सांसद मनीष तिवारी

by

नवांशहर, 18 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोगों की जेब पर भारी पड़ रही महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार को घेरा है, जिससे आम जनता का घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। सांसद नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों जफरपुर, हुसैन चक्क, सोना, रानेवाल, मजहूर और शाहपुर पट्टी का दौरा करके जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने सहित इलाके के विकास को लेकर भी अपने विचार सांझे किए।
सांसद तिवारी ने कहा कि बीते साढ़े सालों में देश में महंगाई की दर चरम पर पहुंच चुकी है। जो रसोई गैस का सिलेंडर कांग्रेस की सरकार के दौरान लगभग 450 रूपए का था, वह अब करीब एक हजार रुपए को पहुंच चुका है। आटा, दाल, चावल, चीनी जैसी जरूरी खाने की चीजों के रेट कई गुना बढ़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने हर खाते में 15 लख रुपए डालने का वायदा किया था। इसी तरह एक करोड़ नौकरियां देने के वायदे का क्या बना।
इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों की समस्याओं को भी जाना। सांसद तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों का हल करने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के विकास हेतु करीब 18 लाख रुपए की ग्रांट के चैक भी बांटे। वहीं पर, पूर्व विधायक अंगद सिंह ने इलाके के लोग के विकास हेतु सांसद तिवारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही क्षेत्र का विकास हुआ है और अब सांसद तिवारी उस विकास की गति को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक अंगद सिंह, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान जोगिंदर सिंह, ब्लॉक समिति मेंबर गुरविंदर सिंह, सरपंच कुलबीर सिंह, सरपंच दिलबाग सिंह, सरपंच हुकम चंद, मक्खन सिंह, सरपंच अमरीक सिंह, सरपंच मनजीत कौर, ब्लॉक समिति मेंबर गुरबचन सिंह, नंबरदार परमजीत सिंह, पंच कमला देवी, सरपंच हरकिरण सिंह, रमनप्रीत सिंह राय, दलबारा सिंह राय, चरणजीत सिंह, सुच्चा सिंह, गुरमुख सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऊना जिले के किसानों की समृद्धि के लिए निर्णायक पहल : डीसी जतिन लाल बोले…बनेगी जिलास्तरीय सोसाइटी, खाद्य उत्पादों का होगा ऊना ब्रांड ‘मॉडल एग्रीमेंट दस्तावेज’ देगा किसानों को धोखाधड़ी से सुरक्षा कवच

रोहित जसवाल। ऊना, 20 दिसंबर. किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा एवं आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ऊना जिले में जिला स्तरीय सोसाइटी का गठन किया जाएगा। इस सोसाइटी में किसान उत्पादक...
article-image
पंजाब

जल्द पूरी होगी श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों की बड़ी मांग : सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से

नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए सिरसा नदी पर पुल के निर्माण एवं रिनोवेशन होगी, केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पत्र के जरिए दी जानकारी रोपड़ : श्री आनंदपुर...
article-image
पंजाब

संत नगरी में भव्य श्री राम कथा का आयोजन होना हम सभी का सौभाग्यः शिव सूद

श्री बड़े हनुमान जी सेवक संस्था द्वारा करवाई गई श्री राम कथा के विश्रामित होने पर करवाया यज्ञ एवं ब्रमभोज होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम : पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, लोगों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!