नशा तस्करों का भंडाफोड़ : पाकिस्तान कनेक्शन, 8 किलो हेरोइन बरामद

by

अमृतसर : आमृतसर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 187 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पकड़े गए युवकों के पाकिस्तान में बैठे तस्करों से सीधे संपर्क होने का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और तस्करी का नया तरीका अपनाते हुए बाढ़ के पानी का फायदा उठाकर खेप मंगवाई जा रही थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन की खेप को छिपाने के लिए बड़े होटलों के कमरों का इस्तेमाल करते थे. अजनाला इलाके में बाढ़ के पानी के बीच खेप को उठाकर होटल के कमरे में रखा जाता था ताकि किसी को शक न हो. पकड़े गए युवकों में अजनाला का एक प्राइवेट टीचर भी शामिल है।

मोहालीकै एक मामला भी है शामिल’

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीतभुल्लर ने बताया कि पकड़े गए युवकों की तलाश काफी समय से चल रही थी. यह गिरोह पाकिस्तान में बैठे स्मगलर ‘चाचा’ के संपर्क में था और वहीं से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारत भेजी जाती थी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुख्यात स्मगलर सोनी सिंह भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से ही करीब 6 मामले एनडीपीएसएक्ट के दर्ज हैं, जिनमें मोहाली का एक मामला भी शामिल है।

शक न होने के लिए करते थे यह काम

आरोपी हेरोइन को होटल में छिपाने के बाद भीड़भाड़ वाले इलाकों से निकालते थे ताकि शक न हो. पाकिस्तान से आए निर्देश के अनुसार ही वे आगे नशे की खेप सप्लाई करते थे. पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सभी सदस्य ज्यादातर अजनाला इलाके के रहने वाले हैं, जो बॉर्डरएरिया होने की वजह से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे।

आरोपियों से पूछताछ है जारी

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह बरामदगी बेहद अहम है और इससे नार्को-आतंकवाद नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि इनके नेटवर्क से जुड़े और भी कई चेहरे जल्द सामने आएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में अचानक शुरू हुई अंधाधुंध फायरिंग : कौन हैं ये कुख्यात गैंगस्टर,

मोहाली : पंजाब के मोहाली ज़िले में आज सुबह-सुबह उस वक़्त सनसनी फैल गई जब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स (AGTF) का सामना बंबीहा गिरोह के कुख्यात बदमाशों से हो गया। खरड़ कस्बे...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में घमासान! प्रभारी भूपेश बघेल के ‘गो बैक’ पोस्टरों पर पुलिस केस; जनरल डायर से तुलना पर भड़के कांग्रेसी

श्री मुक्तसर साहिब :  कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ श्री मुक्तसर साहिब में ‘गो-बैक’ के विवादित फ्लेक्स लगाने का मामला अब गहरा गया है, जिसकी लिखित शिकायत जिला कांग्रेस ने वरिष्ठ पुलिस...
article-image
पंजाब

पंजाब के सभी दलों ने कर दिया साफ़ : हरियाणा को नहीं देंगे अतिरिक्त पानी : मान सरकार को मिला पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता का साथ

चंडीगढ़।  पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया है कि हरियाणा को भाखड़ा डैम से एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह पंजाब सरकार द्वारा बुलाई गई...
article-image
पंजाब

मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!