नशीली गोलियां खाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 11 अक्टूबर। गढ़शंकर पुलिस ने नशीली गोलियां खाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र सोहन सिंह, निवासी गांव अकालगढ़, थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बीनेवाल पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई शरीन चेची पुलिस पार्टी के साथ जांच कर रहे थे। इस दौरान डल्लेवाल स्थित श्मशानघाट के बाहर बैठा दलजीत सिंह पुलिस टीम को देखकर अपने हाथ में रखी नशीली गोलियां मुंह में डालने लगा। इसके बाद उसने पानी पीकर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Langeri Sports Club to Host 46

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan.27 : The meeting of all members of Langeri Sports Club in village Langeri, Hoshiarpur district, important decisions were taken regarding the annual football event. Club media secretary Paramjit Singh Pamma stated...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब पर 4.17 लाख करोड़ का कर्ज, सरकार बताए वित्तीय हालात कैसे सुधरेंगे: पूनिया

भाजपा प्रभारी बोले—कर्मचारियों के वेतन और डीए के लिए जूझ रही सरकार; नशे के खिलाफ चलाएंगे व्यापक अभियान चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर आम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद हुए दिनेश शर्मा : एयर स्ट्राइक से पहले 10:30 बजे दोस्त को किया था आखिरी कॉल

 भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के Pok में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद हो गए। दिनेश...
article-image
पंजाब

रयात कॉलेज ऑफ लॉ की एनएसएस इकाई ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता रैली का आयोजन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात कॉलेज ऑफ लॉ की एनएसएस इकाई ने “स्वस्थ युवा, नशा मुक्त राष्ट्र” विषय पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कुल...
Translate »
error: Content is protected !!