नागरिक अस्पताल बद्दी को 100 बिस्तरों का करने पर तथा मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

by

बीबीएन, 7 जून (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर बनाने के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक का समावेश कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कैबिनेट में बद्दी नागरिक अस्पताल को 100 बिस्तरो का करने पर तथा मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान करने पर आभार प्रकट किया।
रामकुमार चौधरी ने कहा कि नागरिक अस्पताल बद्दी की क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड होने पर यहां के लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में और बेहतर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को इलाज के लिए चंडीगढ़ या महंगे निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए नए पदों को भी स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि बद्दी अस्पताल के स्तरोन्नत होने से यहां 10 अतिरिक्त नर्सों की तैनाती की जाएगी।
2 नए फार्मासिस्ट के पद बढ़ाए जाएंगे।
4 नए डॉक्टरों के पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार यहां
डॉक्टरों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार यहां मरीजों को चौबीस घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल सकेंगी।
विधायक ने कहा कि नागरिक अस्पताल बद्दी में
3 करोड़ की लागत से 65 विभिन्न प्रकार के आधुनिक चिकित्सा उपकरण पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सर्दियों में हीटर की व्यवस्था और हर बेड पर ऑक्सीजन पाइप की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में बड़े चिकित्सा संस्थानों की तर्ज पर ओपीडी ब्लॉक को मुख्य भवन से अलग बनाया गया है, जहां 10 चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों को पंजीकरण, परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं अधिक व्यवस्थित एवं सुगमता से प्राप्त होंगी।

रामकुमार चौधरी ने कहा कि
क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। और डीप फ्रीजर की व्यवस्था भी की गई है।

रामकुमार चौधरी ने कहा कि मानपूरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण सीएसआर के तहत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुर, ढेला, किशनपुरा, गुरुमाजरा, सुनेड़ तथा बवासनी के लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पट्टा मेहलोग में भी 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र चंडी में भी चिकित्सकों के पद भरवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही वहां अतिरिक्त चिकित्सक की नियुक्ति होने से क्षेत्र के दूरदराज एवं पहाड़ी इलाकों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

रामकुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक ने केंद्रीय मंत्री से भरमौर विधानसभा की तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग और समर्थन

एएम नाथ। दिल्ली :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार जी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित : 10 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने की स्वीकृति प्रदान

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन और पालन-पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरे पति को अमेरिका से निकालो, वो वहां दूसरी शादी कर रहा ..पंजाब की महिला ने लगाई मदद की गुहार!

चंडीगढ । हर साल भारत से हजारों लोग विदेशों की ओर जाते है, कोई पढ़ाई के लिए, कोई नौकरी की तलाश में, तो कोई अपने परिवार के साथ बसने के लिए. लेकिन जरा सोचिए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेल्स ऑफिसर के 100 पद आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा भरे जायेंगे : हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ में दी जायेगी तैनाती

धर्मशाला, 29 नवम्बर: रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा महिला व पुरुष आवेदकों से सेल्स ऑफिसर के 100...
Translate »
error: Content is protected !!