निजी स्कूल में दाखिल छात्र को सरकारी स्कूल का विद्यार्थी बताने पर भड़के घरवाले, प्रिंसिपल ने कहा गलती से हो गया

by
 गढ़शंकर – पंजाब शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार के निर्देश पर यहां परिजनों की सहमति से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढ़ाने के लिए स्कूल अध्यापक यहां सरकारी स्कूलों में अपने बच्चे पढ़ाने के लिए आग्रह कर रहे हैं वही कुछ अध्यापक मात्र अपनी कारगुजारी कागजो पर अधिक दिखाने के चक्कर में निजी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का दाखिला अपने स्कूल में दिखाने लगे हैं है जबकि वह छात्र निजी स्कूल पढ़ रहा होता है। ऐसा ही मामला सामने आया है गढ़शंकर के स्तनोर गांव में यहां पद्दी सूरा सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यपका ने निजी स्कूल में पढ़ रहे बच्चे का दाखिला अपने स्कूल में कर दिया। इस बात की जानकारी छात्र हर्षदीप की मां कुलवंत कौर पत्नी जगमीत सिंह वासी स्तनोर को हुई तो वह विचलित हो गई। उसने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उसका बेटा हर्षदीप निजी स्कूल का छात्र है लेकिन पद्दी सूरा सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यपका बलवीर कौर ने हमारे घर आकर उसका आधार कार्ड लेकर अपने कागजो में हर्षदीप को सरकारी स्कूल का छात्र बना दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी तब प्राप्त हुई जब वह उसके स्कूल में उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने पुहंचे तो वहां के टीचर ने बताया कि आपके बेटे का दाखिला सरकारी स्कूल में दिख रहा है इसलिए आप वहां बात करे। कुलवंत कौर ने बताया कि इस संबंध में पद्दी सूरा सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वाईस प्रिं से बात की तो उन्होंने माना कि अध्यपका बलवीर कौर की गलती से ऐसा हुआ है। कुलवंत कौर ने बताया कि उसका बेटा सातवी में पढ़ रहा था लेकिन सरकारी स्कूल वालो ने बिना परीक्षा लिए उसे आठवी कक्षा में दाखिल कर लिया जिसपर सरकारी स्कूलों की शिक्षा के स्तर पर संदेह पैदा होता है।
गलती से हुआ था….प्रिंसिपल पद्दी सूरा सिंह सरकारी स्कूल।
इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल डिम्पी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा गलती से हुआ है और इस संबंध में छात्र के माता द्वारा मांगी गई जानकारी दे दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी : अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

रोहित भदसाली । शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं और युवतियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों पर भर्ती के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सौ एकड़ में अवैध माईनिंग की जांच के लिए पहुंची टीम ने बीडियोग्राफी की लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं : टीम को लीड करने वाले एसई राजन ढीगरां ने कहा रिर्पोट भेज दी हैड आफिस 

 दोनों जिलों के माईनिंग विभाग के अधिकारी आर नोटिस भेज कर फर्ज की इतिश्रि करते दिख रहे तो वन विभाग के डीएफओ माईनिंग विभाग पर डाल रहे जिम्मेदारी गढ़शंकर। गढ़शंकर बलाचौर सीमा पर करीव...
article-image
पंजाब

महिला की हत्या की और फिर बेड बाॅक्स में डाल दिया शव : पेट्रोल खत्म हुया जुगाड़ू रिक्शे का और फिर खुला मामला

मंडी गोबिंदगढ़ :  संत नगर इलाके में सोमवार देर रात को एक महिला का कत्ल करके लाश को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। महिला की लाश को एक बॉक्स बेड में बंद...
Translate »
error: Content is protected !!