महिला की हत्या की और फिर बेड बाॅक्स में डाल दिया शव : पेट्रोल खत्म हुया जुगाड़ू रिक्शे का और फिर खुला मामला

by

मंडी गोबिंदगढ़ :  संत नगर इलाके में सोमवार देर रात को एक महिला का कत्ल करके लाश को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। महिला की लाश को एक बॉक्स बेड में बंद करके जुगाड़ू मोटरसाइकिल रिक्शा पर एक महिला समेत दो व्यक्ति लेकर जा रहे थे।

पेट्रोल खत्म होने के बाद रास्ते में ही जुगाड़ू रिक्शा रुक गया। स्थानीय लोगों ने जब बेड में झांककर देखा तो उसमें एक महिला की लाश पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। स्थानीय काउंसलर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में रखवा दिया है। पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ संदीप सिंह और सब डिवीजन डीएसपी ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला -अनमोल विश्नोई ‘वांटेड’ आरोपी घोषित : गिरफ्तार 26 आरोपितों पर लगा मकोका

मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को ‘वांटेड’ आरोपित घोषित किया है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट...
article-image
पंजाब

एसपी (डी) रविन्दरपाल सिंह संधू सैशन चौक में लोगों को मास्क वितरित किए और कोरोना वायरस सम्बन्धी जागरूक किया

होशियारपुर : कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजऱ जि़ला पुलिस ने लोगों से अपील की कि मास्क पहनें और अन्य ज़रूरी अहतियात बरतने में कोई लापरवाही न की जाए, क्योंकि सावधानियों की सही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
article-image
पंजाब

स्कूल की प्लैटिनम जुबली समारोह का आग़ाज़ पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा ने की शमा रौशन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी मेल रोड में स्कूल की प्लैटिनम जुबली समारोह का आग़ाज़ पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा ने शमा रौशन...
Translate »
error: Content is protected !!