अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई : 4 की मौत, एक गंभीर

by

बठिंडा : बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डबवाली नेशनल हाईवे पर गांव गुरुसर सैनेवाला और जोधपुर रोमाना के बीच सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच हुआ। टेम्पो ट्रैवलर (मैटाडोर) सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी यात्री राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे और अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। वे डबवाली से बठिंडा की ओर बढ़ रहे थे, तभी गुरुसर सैनेवाला के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सात अन्य घायलों को गंभीर हालत में एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा एवं नौजवान कल्याण संस्था, पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पो ट्रैवलर में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है तथा उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

थाना संगत की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेम्पो ट्रैवलर भारतमाला मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा कार्निवल में 2500 से अधिक महिलाओं ने झमाकड़ा से दिया एंटी-चिट्टा का सशक्त संदेश

कार्निवल केवल मनोरंजन नहीं समाज सुधार और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम: हेमराज बैरवा एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या का दूसरा अरोपी गगनदीप गढ़शंकर से ग्रिफतार : रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की हत्या गुत्थी हरोली पुलिस ने सुलझाई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की सात अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद के जंगल में तेजधार हथियारों से पत्थरों से हमला कर की हत्या की गुत्थी को...
हिमाचल प्रदेश

कला अध्यापकों के 37 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाएंगे

ऊना, 11 अक्तूबर – कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना द्वारा कला अध्यापकों के 37 पदों को बैच आधार पर अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके लिए जिला के समस्त...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाया भोगपुर मर्डर केस : मुख्य आरोपी Chandigarh Airport से गिरफ्तार

अरुण दीवान। जालंधर :  जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसनीखेज भोगपुर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!