निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवा 17 मई तक करें पंजीकरण : 8 हजार की राशि का मिलेगा प्रथम पुरस्कार

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से दो स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स विजन फॉर हिमाचल प्रदेश वर्ष 2048 विषय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए चंबा जिला से संबंधित 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए युवाओं को 17 मई शाम 5 तक अपना नाम, व्हाट्सएप वाला मोबाइल नंबर और स्थाई पता ईमेल के माध्यम से वाईएसएसचंबा एट द रेट ऑफ जीमेल डॉटकाम (ysschamba@gmail.com) पर भेजना होगा।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत युवाओं को 18 मई दोपहर 1 बजे तक निबंध के लिए विषय कार्यालय द्वारा व्हाट्सएप पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
प्रतिभागियों को 1500 मे 2000 शब्द तक का निबंध लिख कर उसका पीडीएफ बनाकर विभागीय मेल पर 20 मई सांय 5 बजे तक भेजना होगा।
प्रतिभागी हिंदी तथा अंग्रेजी भाषाओं में अपना लेख लिख सकते हैं। इस चरण के श्रेष्ट पांच प्रतिभागियों को दूसरे चरण के लिए निबंध लेखन हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से चयनित 60 प्रतिभागियों की निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 8 हजार, दूसरे स्थान के लिए 5 हजार तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3 हजार एवं चौथे में दसवें स्थान तक रहने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को एक हजार की धनराशि इनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मास्टर सुभाष के निधन से समूचे समाज को न पूरा हो सकने वाला घाटा : सतीश राणा, दर्शन मट्टू

मास्टर सुभाष धीमान को विभिन्न वर्गों के लोगों के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि भेंट गढ़शंकर :7 अगस्त सुभाष धीमान जैसे लोगों का वक्त से पहले सभी को अलविदा कह देना सिर्फ परिवार एवं रिश्तेदारों के...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर का नेक प्रयास : ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग को ट्राईसाइकिल भेंट

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के स्थानीय स्मारक पर एक दिव्यांग को ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन...
article-image
पंजाब

श्री राधा कृष्ण मंदिर फगवाड़ा रोड़ माहिलपुर में मूर्ति स्थापना दिवस पर पूजन और किया हवन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में श्री राधा कृष्ण मंदिर फगवाड़ा रोड़ में मूर्ति स्थापना दिवस पर समूह संगतों की ओर से वार्षिक मूर्ति स्थापना मनाया गया इस अवसर पर पहले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ GMCH-32 कॉन्ट्रैक्टर्स वर्कर्स यूनियन के प्रधान पद के चुनाव की घोषणा

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था GMCH Sector 32 Contractors Workers Union के प्रधान पद हेतु चुनाव की घोषणा कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!