नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी मांगों को मजबूती से उठाने का दिया ashwasn

by
एएम नाथ। शिमला  : मंडी  दौरे से वापस आकर नेता प्रतिपक्ष रात सवा नौ बजे सीधे चौड़ा मैदान पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर्स से बात कर उनकी समस्याओं को समझा और उनकी मांगों के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर्स के मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स से लेकर सभी अस्थाई या गैर सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए एक पॉलिसी बने जिससे कर्मचारी का शोषण न होने पाए।
पूर्व में हमारी सरकार द्वारा इसके लिए प्रभावशाली कदम उठाए थे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से आग्रह किया की ठंडी का मौसम है इसलिए छोटे बच्चों को प्रदर्शन स्थल पर ना लाएं। उन्होंने सरकार से भी आग्रह किया कि प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों पर मुख्यमंत्री गंभीरता से विचार करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 14 जुलाई : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भांग की लीगल खेती पर लोगों की राय लेकर बनाएंगे कारगर नीति : जगत सिंह नेगी

बोले…समाज और राज्य के व्यापक हित में होगी नीति धर्मशाला : हिमाचल सरकार भांग की वैध और वैज्ञानिक खेती पर प्रदेशवासियों की राय लेकर समाज और राज्य के व्यापक हित में बहुत जल्द कारगर...
article-image
Uncategorized , पंजाब

दोस्तों ने दिया चिट्टे का ओवरडोज और बुझ गया घर का इकलौता चिराग ….होटल में बर्थडे पार्टी, तीन दोस्तों सहित 8 मामला दर्ज

बठिंडा ।  बठिंडा में 19 साल के युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसे चिट्टे का ओवरडोज...
Translate »
error: Content is protected !!