पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार चंबा में चिट्टे के साथ ग्रिफ्तार

by

चंबा :  चंबा -भरमौर एनएच पर केरू के पास पठानकोट के 3 व्यक्तियों से 22.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुवाड़ी थाना में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

एसआईयू सैल की टीम वीरवार शाम कटोरी बंगला तक गश्त करने के बाद वापस चम्बा की ओर लौट रही थी। केरू पहुंचने पर पुलिस टीम की नजर वर्षाशालिका में बैठे 3 लोगों पर पड़ी।

पुलिस को देखकर तीनों घबरा गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो 22.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सेठी सिंह, सनी देओल और करण भल्ला तीनों निवासी मोहल्ला रामपुरा डाकघर तहसील एवं जिला पठानकोट पंजाब के तौर पर हुई है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने फहराया तिरंगा

आकांक्षी ज़िला चंबा के समग्र विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम —-यादविंदर गोमा एएम नाथ।  चंबा, 26 जनवरी :   चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर...
article-image
पंजाब

मजीठिया पूरी तरह से निर्दोष हैं , हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सुखबीर बादल

पंजाब सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही जबकि यूक्रेन में छात्र संकट का बहादुरी से मुकाबला कर रहे, सरदार मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सरदार बादल ने उनसे मिलने के बाद कहा पटियाला : शिरोमणी अकाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी गरीबी उन्मूलन के दृष्टिगत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा के बैठक कक्ष में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीबी उन्मूलन के संबंध में एक बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू...
Translate »
error: Content is protected !!