पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले : नई सब-तहसील और बिल्डिंग नियमों में बदलाव

by

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाग लिया, में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट ने बरनाला नगर कौंसिल को नगर निगम का दर्जा देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा, लुधियाना जिले में ‘लुधियाना नॉर्थ’ नाम से एक नई सब-तहसील स्थापित करने की अनुमति भी दी गई है।

पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग नियम 2025

कैबिनेट ने ‘पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग नियम 2025’ को भी स्वीकृति दी है। इस नए नियम के तहत, पंजाब में नई कॉलोनियों में इमारतों की ऊंचाई को 15 मीटर से बढ़ाकर 21 मीटर करने के लिए अब अलग से विभाग से मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। केवल आर्किटेक्ट का सर्टिफिकेट ही पर्याप्त होगा।

नए पदों की भरती और ईएसआई अस्पताल

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्पोर्ट्स मेडिसिन काडर’ में लगभग 100 नई असामियों को भरने की मंजूरी दी है। ये भर्तियां तीन साल के लिए ठेके पर की जाएंगी, जिसमें ग्रुप ए की 14, ग्रुप बी की 16 और ग्रुप सी की लगभग 80 असामियां शामिल हैं।

इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा डेरा बस्सी में 100 बेड का ईएसआई अस्पताल बनाने के लिए 4 एकड़ भूमि देने की स्वीकृति भी दी गई है।

नशा मुक्ति केंद्रों के नियमों में संशोधन

मंत्रिमंडल ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों के नियमों में भी संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार, नशा मुक्ति केंद्रों में दी जाने वाली दवाइयों की देखरेख और प्रबंधन अब सीधे पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेजर सिंह फौजी लाइब्रेरी में लगा कवि दरबार

गढ़शकर । दोआबा साहित्य सभा द्वारा मेजर सिंह फौजी लाइब्रेरी में कवि दरबार लगाया गया जिसमें भ्रूण हत्या, वातावरण, भ्रष्टाचार, बढ़ रही महंगाई तथा पंजाब में अमन-शांति बनाए रखने को लेकर कवियों ने अपनी...
article-image
पंजाब

दी एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी ने गुरू ग्रंथ साहिब की हिफाजत हेतु कानून बनाने की मांग की

गढ़शंकर, 15 मार्च: आज दी एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर की संरक्षक फौजी ज्ञान सिंह गोलियां के नेतृत्व बैठक हुई। इस बैठक में पिछले 17 महीनों से पूर्व सैनिक पंजाब सरकार से पटियाला जिले के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में आयोजित : डीसी जतिन लाल बोले..जीवन है अनमोल, ना करें सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना

रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब

रेलवे फाटक खुलवाने के लिए 37 दिन से बसियाला व रसूलपुर के लोग बैठे है धरने पर

इक्कीस मार्च तक इंतजार होगा फिर संगत जो फैसला करेगी वह किया जाएगा: सरपंच हरदेव सिंह अजायब सिंह बोपाराय। गढ़शंकर: गांव बसियाला व रसूलपुर के 37 दिन से रेलवे फाटक ख्ुालवाने की मांग को...
Translate »
error: Content is protected !!