पंजाब पंचायती राज बिल-2024 को राज्यपाल से मिली मंजूरी : मानसून सेशन में पास हुआ था प्रस्ताव

by

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा के मानसून सेशन में पास किए गए पंजाब पंचायती राज बिल 2024 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पंचायत चुनावों में आरक्षण की पुरानी प्रथा बहाल हो गई है। अब पार्टी निशान पर पंच सरपंच चुनाव नहीं होंगे। वहीं, राज्य सरकार अक्टूबर के मध्य में पंचायत चुनाव कराने पर विचार कर रही है। अब संशोधित बिल को मंजूरी मिलने के बाद, पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

इससे सरकार को अगले महीने राज्य की 13,241 पंचायतों के चुनाव कराने में मदद मिलेगी। सरकार अक्टूबर के मध्य में पंचायत चुनाव कराने की इच्छुक है, जिसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव होंगे। नए राज्यपाल ने अपने कार्यकाल के पहले विधेयक को हरी झंडी दे दी है। मानसून सत्र के दौरान सदन ने ‘पंजाब पंचायती नियम, 1994’ में भी संशोधन किया। इस संशोधन के बाद कोई भी उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा। इसके लिए राज्यपाल से मंजूरी लेना जरूरी नहीं है। राज्यपाल द्वारा संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने से राज्य सरकार को राहत मिली है और पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

‘पंजाब पंचायती राज अधिनियम, 1994’ की धारा 12 (4) में संशोधन से सरपंचों के आरक्षण के लिए ब्लॉक को इकाई मानकर आरक्षण का नया रोस्टर तैयार किया जाएगा, जबकि पहले जिले को इकाई माना जाता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा से आए युवक को मारी गई थी सात गोली : पिता ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस किया जारी

कनाडा में विवाह के बाद भारत लौटे 22 साल के बेटे का फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए पिता ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। पिता की याचिका...
article-image
पंजाब

आप सरकार ने एक महीने में प्रचार पर खर्च कर दिए 24 करोड़

चंड़ीगढ़ : विपक्षी दलों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की फिजूल खर्ची को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि आप सरकार ने एक महीने...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 8 के चार मोहल्लों में लोगों की पीने के पानी की समस्या का समाधान खरने के लिए सांसद दुल्लों ने 2 लाख रुपये की ग्रांट दी : पंकज

गढ़शंकरः  श्री आनंदपुर साहिब रोड पर आयोजित एक समारोह के दौरान श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने वार्ड नंबर 8 के चार मोहल्लों में लोगों को पेश आ रही पीने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

34 वर्षों से इलेक्ट्रोपैथी द्वारा कर रहे हैं गंभीर रोगों का सफल उपचार: डॉ. जसबीर सिंह परमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इलेक्ट्रोपैथी एम.डी. डॉ. जसबीर सिंह परमार अजनोहा, पिछले 34 वर्षों से रणजीत अस्पताल अजनोहा में गंभीर और लाइलाज बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलेक्ट्रोपैथी पद्धति से सफल उपचार कर रहे हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!