अंतर-सीमा नारकोटिक नेटवर्क का पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश : पुलिस ने दो भाइयों को 4.5 किलो हेरोइन और 4.32 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ किया गिरफ्तार

by

अमृतसर :  नशों के खिलाफ चल रही जंग के दौरान, सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो भाइयों को 4.5 किलो हेरोइन और 4.32 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा, उक्त तस्करों से हेरोइन प्राप्त कर केंद्रीय जेल अमृतसर में सप्लाई करने वाले जेल वार्डन को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार नशा तस्करों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और सतविंदरपाल सिंह उर्फ सत्ती, दोनों निवासी गुरु हरगोबिंदपुरा, छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। जबकि जेल वार्डन की पहचान गुरमेज सिंह निवासी कोट सदर खां, मोगा के रूप में की गई है। उक्त जेल वार्डन केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद कैदियों को हेरोइन सप्लाई करता था।

यह कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा तीन नशा तस्करों को 5 किलो हेरोइन और 3.95 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करने के एक दिन बाद अमल में आई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आकाशदीप सिंह और सतविंदरपाल सिंह पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों, जो ड्रोन के जरिए सीमा पार से नशे की सप्लाई करते थे, के सीधे संपर्क में थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे जेल वार्डन गुरमेज सिंह को हेरोइन सप्लाई करते थे, जो आगे जेल में बैठे नशा तस्करों तक नशे की सप्लाई पहुंचाता था। उन्होंने बताया कि एक पेशेवर और तकनीकी जांच के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे पीछे सबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की टीमों को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि दो भाइयों ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए फेंके गए नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप प्राप्त की है और इस खेप को अपनी रिहायश गुरु हरगोबिंदपुरा, छेहरटा में छुपाया हुआ है।

सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए डीसीपी सिटी अमृतसर अभिमन्यु राणा आईपीएस, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत मंडेर और एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह की अगुवाई में थाना छेहरटा अमृतसर की पुलिस टीमों ने गुरु हरगोबिंदपुरा, छेहरटा अमृतसर में स्थित डेरा राधा स्वामी के पास एक घर से दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि जेल वार्डन की मिलीभगत का खुलासा होने के बाद पुलिस टीमों ने अमृतसर के फतेहपुर इलाके से गुरमेज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जेल वार्डन जेल के अंदर बैठे नशा तस्करों के बीच बिचौलिए का काम कर रहा था।

उन्होंने कहा कि जेल में जिन नशा तस्करों को हेरोइन सप्लाई की जा रही थी, उनकी पहचान के लिए और पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 के तहत एफआईआर नंबर 184, दिनांक 09/10/2024 को मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में कॉलेजिएट क्लासों के लिए दाखिला शुरू

माहिलपुर :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में एसजीजीएस खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विभिन्न स्ट्रीम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्य के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनीषा मित्तल हत्याकांड : 18 साल पुरानी लव मैरिज और करोड़ों की संपत्ति विवाद के जुड़े तार

भाई पर पहले ही जता चुकी थीं जान का खतरा, मनीषा मित्तल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे करोड़ों की संपत्ति, पारिवारिक विवाद और हत्या. मनीषा मित्तल केस में पुलिस की रोहतक तक दबिश एएम...
article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल, सैला कलां का 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत

गढ़शंकर । गढ़शंकर के न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल, सैला कलां का 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंध निदेशक दविंदर सिंह और प्रिंसिपल मनजीत कौर ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

काग्रेसी नेता का अव तंबू हरोली में नहीं बचेगा : 50 हजार करोड़ से लग रहे ड्रग पार्क में सीधे असीधे तौर पर मिलेगा 40 हजार को रोजगार : जय राम ठाकुर

हरोली : हरोली विधानसभा हलके से प्रो. राम कुमार ने आज हजारो की संख्यां में लोगो को इकत्र कर अपने जनाधार का अहसास दूसरी पार्टियों का करवाते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!