पंजाब पुलिस ने 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त : (डीजीपी

by

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से हो रही हेरोइन तस्करी को बड़ा झटका देते हुए 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त की है।  हालांकि, आरोपी भागने में सफल रहे। यह जानकारी रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

भारी मात्रा में हेरोइन और गोला-बारूद बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों द्वारा फेंके गए बैग से एक एप्पल आईफोन 11 प्रो और एक जियो डोंगल सहित छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।  डीजीपी यादव ने कहा कि सीआई अमृतसर टीम को गुरदासपुर के जाफरपुर गांव के व्यक्ति के नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल होने के बारे में इनपुट मिला था। सूचना म‍िली थी क‍ि उसने हाल ही में जिला बटाला-गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के क्षेत्र से ड्रोन की मदद से हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त की है और वह इसे आगे किसी अन्य पार्टी को देने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (अमृतसर) बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के जाफरपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी अपना बैग फेंक कर भागने में सफल रहा।  पुलिस टीमों ने बैग से रखे सभी सामान को जब्त कर ल‍िया। डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने फरार आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी है। साथ ही उसके अन्य सहयोगियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

28 सितंबर को अमृतसर के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त मेडिकल सर्विस प्रदान करना राज्य का काम : हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को लगाई कड़ी फटकार

चंडीगड़ । पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को जिला अस्पतालों को एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों जैसी बेसिक सुविधाओं से लैस करने में विफल रहने के लिए पंजाब सरकार की खिंचाई की। पीठ...
article-image
पंजाब

लाली बाजवा व लखविंदर लक्खी के वर्किंग कमेटी में शामिल किए जाने से जिलें में खुशी की लहरः रणवीर

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ; शिरोमिणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 96 सदस्यों को वर्किंग कमेटी में शामिल किया। जिसमें होशियारपुर से जतिंदर सिंह लाली बाजवा और लखविंदर सिंह लक्खी को भी...
article-image
पंजाब

93 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का फिर बिगड़ा स्वास्थ्य…. रिपोर्ट में जानिए ये आया सामने

खनौरी : एमएसपी सहित कई मांगाें को लेकर किसान हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर और खनौरी बार्डरों पर सालभर से बैठे हुए हैं लेकिन कोई भी इन किसानों की सुध नहीं ले रहा वहीं...
article-image
पंजाब

गरीबों को मिलेगा डबल मुफ्त राशन; हर माह 8500 रुपए : तिवारी ने इंडिया की जन कल्याण गारंटियों को दर्शाया; पूछा – भाजपा के पास देने के लिए है क्या

बैंक खातों में 15 लाख रुपए डालने, हर साल 2 करोड़ नौकरियों जैसे वायदों पर भाजपा को फटकारा चंडीगढ़, 23 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि 4...
Translate »
error: Content is protected !!