पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर मोगा रैल्ली में किया वादा निभाएंगे ग्रह मंत्री अमित शाह : खन्ना

by

होशियारपुर 16 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जो कहना वो करके दिखाना भाजपा का काम करने का अंदाज़ है। उन्हने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो मोगा रैली में पंजाब में नशों को समाप्त करने का जो वादा पंजाब की जनता से किया था वह वादा पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहले चरण में ही निभाना शुरू कर दिया जायेगा। खन्ना ने कहा कि
खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब के हालात बढ़ से बदतर होते जा रहे हैं । उन्होंने बताया की पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पंजाबवासियों की सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहाँ जनता ही भविष्य निर्माता है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता पर काबिज होने के लिए पंजाब की जनता के साथ झूठे वादे किये और जनता की वोट की ताकत से मिले सत्ता के 5 वर्ष अपने निजी स्वार्थों की पूर्ती के लिए बर्बाद कर दिए। खन्ना ने कहा कि पंजाब का भविष्य अब जनता जनार्दन के हाथों में है। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि पंजाब में मजबूत कानून व्यवस्था, अमन शांति स्थापित करने और विकास की लहर चलाने के लिए पंजाब में भाजपा को लाएं ताकि पंजाब में भी डबल इंजन सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास करवा सके और पंजाब में कानून व्यवस्था और अमन शान्ति की बहाली हो सके ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमेर किले से देखी सूर्योदय की झलक : सिंगर दिलजीत दोसांझ का गुलाबी नगरी में हुआ शाही स्वागत

मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के तहत भारत में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जयपुर में उनके आगमन पर राजकुमारी दीया कुमारी ने एक भव्य शाही स्वागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
Translate »
error: Content is protected !!