पंजाब में DA बकाया पर हाईकोर्ट सख्त…. मुख्य सचिव को 5 अक्टूबर को तलब किया

by

15 दिन में भुगतान के आदेश पर अमल न होने का मामला; सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है चुनौती

चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबित महंगाई भत्ते (DA/DR) के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के मुख्य सचिव को 5 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला लंबित DA/DR किस्तों के भुगतान से जुड़ा है।

इससे पहले 3 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और PSPCL को कर्मचारियों व पेंशनर्स की लंबित DA/DR किस्तें केंद्रीय पैटर्न के अनुसार 15 दिन में जारी करने का निर्देश दिया था। भुगतान में देरी होने पर 6 प्रतिशत सालाना साधारण ब्याज का भी प्रावधान किया गया था। कोर्ट ने बकाया भुगतान होने तक बड़े पैमाने पर विज्ञापन जैसे गैर-उत्पादक खर्चों पर भी रोक लगाई थी।

पंजाब सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार का कहना है कि इतनी बड़ी राशि का इतनी कम अवधि में भुगतान करना वित्तीय और संवैधानिक रूप से संभव नहीं है तथा DA की दर तय करने का अधिकार राज्य सरकार के पास है।

इस बीच, 18 सितंबर को पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की, जिससे DA 50 प्रतिशत हो गया। यह बढ़ोतरी दो 4-4 प्रतिशत किस्तों में लागू की जानी है। हालांकि, कर्मचारी संगठनों के अनुसार पुराने लंबित DA एरियर का मामला अलग से जारी है। अब मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी, जिसमें मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष पेश होना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौंसलर के घर के सामने कूड़े का ढेर लगाया, वार्ड नं 5 के कौंसलर की महिला सफाई कर्मचारियों के प्रति की गई भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन

गढ़शंकर – गढ़शंकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वार्ड नं 5 के कौंसलर दीपक कुमार के विरुद्ध महिला कर्मचारियों के प्रति भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कमेटी परिसर में...
article-image
पंजाब

5 IPS और 47 PPS अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मान सरकार ने 5 आईपीएस और 47 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। यह कदम सरकार की ओर से प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और...
article-image
पंजाब

11132 केसों का मौके पर निपटारा : वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ, वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा

होशियारपुर, 09 सितंबर: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी एस.ए.एस नगर के निर्देशों पर आज जिले में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

कंडी नहर से बुजुर्ग का शव बरामद, परिवार में कत्ल का जताया अंदेशा

गढ़शंकर। गढ़शंकर के नंगल रोड पर स्थित शाहपुर घाटे के नजदीक सूखी पड़ी कंडी नहर से एक 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान बलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव...
Translate »
error: Content is protected !!