पंजाब विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची…. सीएम भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे चुनाव

by

होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशाक कुमार और गढ़शंकर से जयकिशन  रोड़ी को टिकट; सर्वे और जनता के फीडबैक के आधार पर हुआ चयन

नई दिल्ली : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 40 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूची जारी की। पहली सूची में खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है। वह धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

जारी सूची के अनुसार, बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन और उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को उम्मीदवार बनाया गया है।

होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशाक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी, बलाचौर से संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, मोहाली से कुलवंत सिंह और फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय चुनाव मैदान में उतरेंगे।

अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह संधू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना नॉर्थ से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट से दविंदरजीत सिंह लाड़ी को टिकट दिया गया है।

इसी तरह जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवाना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सर्वे और जनता के फीडबैक से चुने उम्मीदवार

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और जैस्मीन शाह मौजूद रहे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। शनिवार सुबह पीएसी की एक और बैठक हुई, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन सर्वे और जनता से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है। पार्टी अपने पांच साल के कार्यकाल और पंजाब में करवाए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सकारात्मक राजनीति करेगी और अपने कामकाज का हिसाब देकर लोगों से वोट मांगेगी।

अकाली दल-भाजपा गठबंधन पर मान का तंज

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीरो में जीरो जोड़ने या घटाने से नतीजा जीरो ही रहता है। अकाली दल और भाजपा दोनों जीरो हैं और इनके एक साथ आने से भी चुनावी नतीजे में कोई बदलाव नहीं होगा।

मान ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि यदि दोनों दलों का गठबंधन होता है तो क्या नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर भाजपा नेता अमित शाह और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया एक मंच पर दिखाई देंगे?

हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे छह सेक्टर इंचार्ज

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी ने चुनावी संगठन को सक्रिय करने की रणनीति भी तैयार की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छह-छह सेक्टर इंचार्ज नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। ये इंचार्ज सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी के कामकाज को लेकर लोगों से फीडबैक जुटाकर नेतृत्व तक पहुंचाएंगे।

वहीं, एक नवंबर से महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़ी महिला स्वयंसेविकाओं को सक्रिय किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों ने उठाई अग्निवीर योजना बंद करने की मांग….. सीएम सुक्खू बोले- प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा- अग्निवीर योजना से हिमाचल को सबसे ज्यादा नुकसान, नियमित भर्ती के पक्ष में राज्य सरकार एएम नाथ।/ रोहित जसवाल।  शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को भूतपूर्व...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ की कोठी नंबर 960 पर सियासी घमासान, पूर्व विधायक आदिया ने सरकार से मांगा जवाब

होशियारपुर। चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी नंबर 960 के आवंटन और इस्तेमाल को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पवन आदिया ने पंजाब सरकार से इस मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट करने...
article-image
पंजाब

3 Milk Samples Collected : Dr. Jatinder

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 7 : Under the directions of Punjab Food and Drug Administration Commissioner Ms. Kanwalpreet Kaur Brar (IAS) and Deputy Commissioner Hoshiarpur Ms. Ashika Jain (IAS), along with instructions from Civil Surgeon Hoshiarpur...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित : कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता , मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई चंबा, 30 जून उपायुक्त अपूर्व देवगन की...
Translate »
error: Content is protected !!