पंजाब सरकार ने जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए शानदार प्रयास : डॉ. रवजोत सिंह

by

जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने गांव कोटला नोध सिंह में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में की शिरकत

कहा—‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थापित किया बेहतरीन मंच

पंजाब में 3148 प्रगति अधीन ग्रामीण खेल मैदानों में से 750 से अधिक शुरू, 6000 जिम में से 500 स्थापित

होशियारपुर, 29 सितंबर: पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए शानदार प्रयास करते हुए राज्य में फिर से खेल संस्कृति को मजबूत किया है।

नजदीकी गांव कोटला नोध सिंह में करवाए पहले वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खेल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप युवा पीढ़ी ने बड़े स्तर पर खेलों को अपनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को हर वर्ग की ओर से उत्साहजनक समर्थन मिला है और इन खेलों में 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी अपनी पसंदीदा खेलों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन खेलों में चार पैरा खेल भी शामिल हैं, जिनमें एथलेटिक्स, पावर लिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।

जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ गांवों और शहरों के कोने-कोने में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने और सामने लाने का बेहतरीन मंच है, जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार गांव-गांव खेलों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है और पहली बार खेलों के लिए 1744 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 3148 ग्रामीण खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 750 से अधिक का उद्घाटन हो चुका है, जबकि 6000 जिम प्रगति अधीन थे, जिनमें से 500 स्थापित हो चुके हैं।

उन्होंने गांववासियों और युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में ऐसे टूर्नामेंट बेहद जरूरी हैं। इससे खेलों को और मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है। कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों और आयोजकों से मुलाकात कर इस सामाजिक कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। गांववासियों ने पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की

गढ़शंकर -देश में कोविड-19 के कम हो रहे मामलों का श्रेय सरकार के साथ-साथ समाजसेवी लोगों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद और देखभाल में दिन रात एक कर दिया...
article-image
पंजाब

DC Ashika Jain Appeals to

  Agriculture and Farmers Welfare Department organises district-level training camp on kharif crops Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 10 Deputy Commissioner Ashika Jain today made a strong appeal to farmers during a district-level farmers’ training camp, urging...
पंजाब

राष्ट्रीय सुरक्षा में जनभागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम 30 जुलाई को हिसार में आयोजित होगा

हिसार (हरियाणा)/दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10:30 बजे एलयूवीएएस ऑडिटोरियम, हएयू परिसर, हिसार में “राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारा योगदान” विषय पर एक विशेष जागरूकता...
article-image
पंजाब

राणा को ऐसे ला रहे जैसे टैरिफ माफ करा लिया- पन्नू-गोल्डी को क्यों नहीं लाते : अमरिंदर सिंह वडिंग

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आज यानी गुरुवार को भारत आ रहा है। उसके प्रत्यर्पण पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग ने बयान दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!