पंजाब सरकार ने स्कूलों की नुहार बदली: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

by
डिप्टी स्पीकर ने 4 स्कूलों में 81.36 लाख रुपए की लागत वाले नवीनीकरण कार्यों का किया उद्घाटन
स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों से हुए रूबरू
गढ़शंकर : 7 अप्रैल :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज ’पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत 4 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से रूबरू होते हुए कहा कि राज्य सरकार के लिए शिक्षा एक प्राथमिकता क्षेत्र है, जिसकी निगरानी करते हुए पंजाब में स्कूलों की नुहार बदली गई है। उन्होंने कहा कि आज गढ़शंकर हलके के चार स्कूलों में 81.36 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का उद्घाटन किया गया, जिससे छात्रों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर, सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल हाजीपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर बिलड़ों में विभिन्न पूर्ण हो चुके कार्यों का उद्घाटन करते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए गए हैं, जिनमें छात्रों में बुनियादी कौशल को मजबूत करना, शिक्षण विधियों में समयानुसार बदलाव, मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठकें, शिक्षा विभाग के प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों और शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्कूल ऑफ एमिनेंस और स्कूल ऑफ ब्रिलियंस की स्थापना, 425 प्राइमरी स्कूलों को स्कूल ऑफ हैप्पीनेस में बदलना और स्कूलों में बुनियादी ढांचे को नई रूप-रेखा के माध्यम से छात्रों को अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं दी जा रही हैं।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में 51.97 लाख रुपए की लागत वाले और सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर में 4.88 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि बीरमपुर स्कूल बुनियादी ढांचे के लिहाज से क्षेत्र में मिसाल है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है। सरकारी एलिमेंट्री स्कूल हाजीपुर में 7.51 लाख रुपए की लागत से बने क्लासरूमों का उद्घाटन करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में किसी सुविधा की कमी नहीं रहेगी। सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर में 17 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का उद्घाटन करते हुए डिप्टी स्पीकर ने लोगों से अपील की कि सरकारी स्कूलों में मुफ्त सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों को अधिक से अधिक छात्रों को इन स्कूलों में पढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा के अलावा अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात : किसानों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों और तथ्यों से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया

नई दिल्ली :  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों सहित पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की है।  बताया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया…कहा सभी जिलों के प्रमुख स्कूलों में सरकार करवाएगी बच्चों का दाखिला , बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा नहीं, यह मेरा व्यक्तिगत मिशन: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बाल दिवस के अवसर पर रिज शिमला में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया। इसका आयोजन पुलिस एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जन-जन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया 

विधानसभा अध्यक्ष ने किया भुलकीनाला से पंजेहीनाल तक बनाने वाली सड़क का भूमि पूजन एएम नाथ। चम्बा :    प्रदेश के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ चली गोलियां: पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पिस्टल और नशीला पदार्थ भी बरामद

मोहाली । पुलिस ने खरड़ लुधियाना रोड पर एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर के दौरान उसके दाएं पैर पर गोली लगी है। मौके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!