पंडोगा में रेड इंडस्ट्री की स्थापना पर रोक : केवल ग्रीन तथा ऑरेंज सूची में शामिल उद्योग ही होंगे स्थापित

by

शिमला :   हरोली का पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषण मुक्त होगा। प्रदेश सरकार ने पंडोगा व इसके आसपास के इलाकों को प्रदूषण मुक्त रखने के मकसद से इस औद्योगिक क्षेत्र में रेड इंडस्ट्री की स्थापना पर रोक लगा दी है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रेड इंडस्ट्री की फेहरिस्त में शामिल ऐसे उद्योग जिनसे निकलने वाले तरल पदार्थों से प्रदूषण फैलता हो, की स्थापना पंडोगा में नहीं होगी। गौरतलब है कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रेड इंडस्ट्री की फेहरिस्त में 86 उद्योग शामिल हैं। अधिसूचना के मुताबिक पंडोगा में केवल ग्रीन तथा ऑरेंज सूची में शामिल उद्योग ही स्थापित होंगे। इन दोनों श्रेणियों के उद्योगों से प्रदूषण कम फैलता है।

                  एनजीटी ने बीते दिनों पंडोगा में प्रदूषण के मामले में तीन उद्योगों को नोटिस दिया है। इन उद्योगों से नवंबर माह में जवाब मांगा गया है। एनजीटी में इस मामले की सुनवाई आगामी 12 दिसंबर को होनी है। एनजीटी ने इस बात पर चिंता जताई है कि पंडोगा में पर्यावरणीय मंजूरियों के बगैर प्रदूषण फैलाने वाले ए व बी श्रेणी के उद्योगों को स्थापित किया गया है। एनजीटी की मनाही के बावजूद पंडोगा में प्रदूषण वाले उद्योगों की स्थापना का मामला संज्ञान में आने के बाद एनजीटी ने कड़ा रुख अपनाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर, जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे – डीसी

ऊना, 24 जनवरी – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित...
article-image
पंजाब , समाचार

आल इंडिया जाट महासभा द्वारा पंजाब में बारह जिलों के अध्यक्ष व सत्तर से ज्यादा नए प्रदेश स्त्तर के पदाधिकारी नियुक्त किए : हरपुरा

चंडीगढ़ : आल इंडिया जाट महासभा द्वारा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। आज बारह जिलों के अध्यक्ष व सत्तर से ज्यादा नए प्रदेश स्त्तर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट : नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही एकता कपूर

नई दिल्ली : 15 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के लिए आज निर्माता एकता कपूर को काफी लताड़ लगाई गई। माननीय सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वह...
article-image
पंजाब

चीफ जस्टिस शील नागू की ओर से वर्चुअल मोड के माध्यम से नए ज्यूडिशियल कोर्ट काम्प्लेक्स मुकेरियां का उद्घाटन – लगभग 15 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक दो मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स

लगभग 15 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक दो मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स मुकेरियां/होशियारपुर, 31 अगस्त :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की माननीय चीफ जस्टिस शील नागू द्वारा आज वर्चुअल मोड के...
Translate »
error: Content is protected !!