पंथ और परिवार में हमेशा पंथ ही चुनूंगा…खालसा राज्य का सपना देखना कोई अपराध नहीं, यह गर्व की बात -माताजी द्वारा कल दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मेरा दिल बहुत दुखी हुआ

by

वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने खुद को अपनी मां के बयान से अलग कर लिया है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि खालसा राज्य का ख्वाब देखना कोई गुनाह नहीं, गर्व की बात है।उसने कहा मां के बयान से मेरा मन बहुत दुखी हुआ है। अगर पंथ और परिवार में मुझे किसी एक को चुनना पड़ तो मैं पंथ को ही चुनूंगा। बता दें, जेल में बंद अमृतपाल सिंह के लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद उनकी मां ने बेटे का बचाव किया था।

उन्होंने कहा था कि पंजाब के युवाओं के पक्ष में बोलने से वह खालिस्तानी समर्थन नहीं हो जाते हैं। क्या पंजाब के बारे में बोलना, पंजाब के युवाओं को बचाना उन्हें खालिस्तानी समर्थक बनाता है। उन्होंने संविधान के दायरे में रहकर चुनाव लड़ा और अब उन्हें खालिस्तान समर्थक नहीं कहा जाना चाहिए।

अमृतपाल ने क्या कहा :   अमृपाल सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, आज जब मुझे माताजी द्वारा कल दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मेरा दिल बहुत दुखी हुआ। उनसे समर्थन नहीं मिलना चाहिए। खालसा राज्य का सपना देखना कोई अपराध नहीं है, यह गर्व की बात है। जिस रास्ते के लिए लाखों सिखों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, उससे पीछे हटने का हम सपना भी नहीं देख सकते। मैंने मंच से बोलते हुए कई बार कहा है कि अगर मुझे पंथ और परिवार के बीच चुनना पड़े तो मैं हमेशा पंथ को चुनूंगा।
अमृतपाल की होनी चाहिए रिहाई :   उधर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने वारिस पंजाब दे के जेल में बंद कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य अमृतपाल सिंह की रिहाई की वकालत की है। इसने कहा है कि लोगों ने अमृतपाल को समर्थन दिया है, इसे देखते हुए उन्हें रिहा कर दिया जाना चाहिए। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत असम के डिब्रूगढ़ जिले की एक जेल में बंद रहते हुए पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय के रूप में जीत हासिल की। उन्होंने शुक्रवार को सांसद के रूप में शपथ ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार : लाखों की सात पिस्टल और चार देसी कट्टे बरामद

मध्यप्रदेश के खरगोन पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोपी गगनदीप सिंह के कब्जे से सात पिस्टल और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना- मोहब्बत की दुकान से नफरत के अलावा कुछ नहीं मिलेगा :1984 दंगों की बरसी पर कांग्रेस की रैली … अमित शाह बोले- सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक

1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर उठाए सवाल; बोले- सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
article-image
पंजाब

Poet Thakur Das Aidil’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 7 : The poetry book ‘Dalitnama’ by the late renowned poet Thakur Das Aidil of village Mahimdanwal Kalan was formally released by noted children’s literature author Baljinder Maan at a special ceremony...
article-image
पंजाब

पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट के मौके पर सीएम चन्नी द्वारा की गई घोषणाओं का पवन दीवान ने किया स्वागत

औद्योगिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने आज लुधियाना में पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई...
Translate »
error: Content is protected !!