पट्टा मेहलोग में 81 चुनाव अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण, सीखी चुनाव की बारीकियां

by

पट्टा मेहलोग, 6 अप्रैल (तारा) ; आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए पट्टा मेहलोग प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा के नए भवन में मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का सफल आयोजन किया गया।
बता दें कि एसडीएम डॉ संजीव धीमान के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। तहसीलदार बद्दी सतिंदर जीत सिंह और नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा ने अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
​इस प्रशिक्षण में कुल 81 प्रेसीडिंग अधिकारियों और 243 मतदान अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया 12 सेक्टर ऑफिसर की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई।
​अभ्यास के दौरान कर्मचारियों को मतदान पेटी को सील करने, मॉक पोल आयोजित करने और मतदान समाप्ति के बाद की तकनीकी सीलिंग का हैंड-ऑन अभ्यास कराया गया।
​सत्र को संबोधित करते हुए एसडीएम संजीव धीमान ने अनुशासन और सतर्कता पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​उन्होंने सभी चुनाव कर्मचारियों को निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया
इस अवसर पर बीडीओ कुलदीप सिंह और नायब तहसीलदार कुठाड सूरत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: पट्टा ब्लॉक में चुनाव अधिकारियों को पोलिंग संबंधित जानकारी देते बीडीओ कुलदीप सिंह
​

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मोबाइल ऐप के माध्यम से कराएं पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी

धर्मशाला, 26 जुलाई। तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है वे भारत सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति: डीसी डा.निपुण जिंदल

जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में होगी नशा मुक्ति क्लीनिक की सुविधा नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को भी किया जा रहा है चिह्न्ति धर्मशाला, 17 अक्तूबर। धर्मशाला के प्रयास भवन में आधुनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पे’आदर्श युवा ग्राम सभा’ का मंचन

ऊना । पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में आज ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, स्थानीय शासन प्रणाली और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 50 सफाई कर्मियों को प्रदान की गई स्वच्छता किटें

ऊना :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से 50 सफाई कर्मियों को आज बचत भवन में स्वच्छता किटें वितरित की गई। सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना गौरव चौधरी ने इन...
Translate »
error: Content is protected !!