पड्डल मैदान मंडी में राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

by

एएम नाथ। मण्डी : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शाम पड्डल मैदान में कल आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी प्रबंध समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन प्रदेश की जनता के संकल्प और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएँ।
इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उप मुख्यमंत्री को की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी और विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक हरदीप सिंह बाबा, हिमफैड के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में हिमाचल टूरिज्म वर्कशॉप में लगी भयंकर आग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैरियर पेट्रोल पंप के नजदीक पर्यटन विभाग की वर्कशॉप में आग लग गई है. घटना शाम 07:45 पर पेश आयी. जिस वक़्त वर्कशॉप में...
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर नूरपुर में गिरफ्तार : 15.43 ग्राम चिट्टा जब्त

एएम नाथ : धर्मशाला, 18 जुलाई । नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 पुलिस अधिकारियों के तबादले : 3 मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल की भी तैनाती

शिमला : हिमाचल सरकार ने आज 10 पुलिस अधिकारियो व चार कालजो प्रिंसिपलो को इधर से उधर कर दिया। इसके इलावा सचिवालय कैडर के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को पुनः: रोजगार से निवाजा गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया प्रदेश सरकार ने

हमीरपुर : राज्य सरकार ने इस माह की 25 तारीख को होने वाली कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने की घटना के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!