पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का आगाज : सुवेंदु अधिकारी समेत 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

by

पश्चिम बंगाल के लिए आज बड़ा दिन है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने पांचों मंत्रियों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान नई सरकार में ब्राह्मण, आदिवासी, महिला और मातुआ सभी जातियों का समावेश है।

पश्चिम बंगाल में 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

  • ब्रिगेड परेड मैदान में खड़गपुर सदर से विधायक दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • भाजपा नेता आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बीजेपी विधायक बनी हैं। उन्हें बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुना गया था।
  • पश्चिम बंगाल में बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनीय ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मतुआ समुदाय से आते है।
  • बंगाल में बीजेपी के आदिवासी चेहरे क्षुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली। क्षुदीराम टुडू पेशे से सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उन्हें रानीबांध सीट से पहली बार विधायक के रूप में चुना गया।
  • निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। कूचबिहार से पहले सांसद थे और अब वे माथाभांगा सीट से विधायक बने है। उन्होंने टीएमसी से राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था।

पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह :  कोलकाता में भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर ब्रिगेड परेड मैदान शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

विधायक दल के नेता बने सुवेंदु अधिकारी

शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में किया था। इसके बाद  सुवेंदु अधिकारी ने नियमों के अनुसार लोक भवन पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा पर ऊना में 15 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा पर बुलाई बैठक ऊना : स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा कार्यक्रम ऊना विकास खण्ड में 15 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जा रहा है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पपरोला में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक करें आवेदन

धर्मशाला, 15 जुलाई। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊनी उड़ने वाली गिलहरी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य प्राप्त

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  : वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा लाहौल एवं स्पीति जिले की मियार घाटी में किए गए कैमरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों का मार्च स्थगित – कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के...
Translate »
error: Content is protected !!