पालमपुर के गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी: आशीष बुटेल

by
नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक में लिए विकासात्मक निर्णय
एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर : नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक का आयोजन मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में विधायक आशीष बुटेल ने शिरकत की। बैठक में नगर निगम पालमपुर के सभी पार्षदगण उपस्थित रहे और बैठक के दौरान विभिन्न विकासात्मक एजेंडा पर चर्चा की गई।
बैठक में आमंत्रित करने के लिये विधायक आशीष बुटेल ने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर, हिमाचल प्रदेश का प्रमुख शहर है। इसके गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बहुत बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बैठक पालमपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और आने वाले समय में इन योजनाओं से शहरवासियों को अनेक लाभ होंगे।
उन्होंने कहा कि पालमपुर के विकास और यहां सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिये सरकार हर सहयोग के लिये तैयार है।
बैठक में पार्षदों ने एजेंडा पर अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में राधा कृष्ण मंदिर पार्किंग के पार्किंग निर्माण का कार्य 2025 तक पूरा करने पर निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूह को साप्ताहिक बाजार आयोजित करने के लिए एक निर्धारित स्थान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी इसी तरह के स्थानों की पहचान की जाएगी ताकि महिला स्वयं सहायता समूह के कल्याण को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में पालमपुर के मौजूदा सार्वजनिक पार्कों को उन्नत किया जाएगा ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नगर निगम नवोदय और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। बैठक में नगर निगम ने विभिन्न वार्डों में ई-लर्निंग केंद्रों के विकास का निर्णय लिया है। पहला ई-लर्निंग केंद्र राजपुर वार्ड में स्थापित किया जाएगा, जहां युवाओं और बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बैठक के दौरान मेयर ने निगम को विकासात्मक गतिविधियों की गति को तेज करने की विशेष दिशा-निर्देश दिए ताकि पालमपुर शहर के नागरिकों की भलाई सुनिश्चित की जा सके। निगम द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति व्यक्त की और उन्हें कार्यान्वित करने के लिए तत्परता दिखाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बंगाल में TMC ने स्‍वीकारी हार : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का आया पहला रिएक्‍शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस  के शासन का अंत हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बंगाल में पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी के मौत के मामले की सीबीआई जांच हो : जयराम ठाकुर

प्रदेश के कोने-कोने में नशा फैल रहा है और सरकार झूठे आंकड़े गढ़ रही हिमाचल की गाड़ियों पर हमले दुःखद, सरकार दे ध्यान एएम नाथ। शिमला : विधानसभा सत्र में संबोधन के बाद मीडिया...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी मेरे पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन ने अध्यन किया : कासिम रज़ा

श्री करतारपुर साहिब : पाकिस्तान के जिला नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के मुकदस स्थान में यहाँ सिखों की आस्था जुड़ी है। सिखों के इलावा मुस्लिम ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को खंड स्तर पर लगेंगे शिविर : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिए जाने हैं राशन कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 19 अगस्त। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों...
Translate »
error: Content is protected !!