पिस्तौल से हवाई फायर,4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : बाइक को खड़ा करने लिए हुए झगड़ा

by

गढ़शंकर : क्रिकेट मुकाबला देखने गए युवक से मारपीट करने व पिस्तौल से हवाई फायर करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में यूनिस राणा पुत्र राजेश सिंह राणा निवासी रामपुर बिलड़ो ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रविवार को अपने दोस्त लाली चौहान पुत्र अजमेर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामपुर गांव के ग्राऊंड में चल रहे किरकेट टूर्नामेंट देखने के लिए गया था और वहां पहुंच कर मोटरसाइकिल को खड़ा किया तो वहां खड़े सुनील कुमार जिसने हाथ मे पिस्तौल पकड़ा हुआ था और उसके तीन दोस्त उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने बताया कि इस दौरान सुनील कुमार व उसके दोस्तों की मारपीट से बचने के लिए भागकर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि जब वह वहां से भाग रहा था तो सुनील कुमार ने पिस्तौल से तीन फायर किए थे। यूनिष राणा के बयान पर सुनील कुमार पुत्र बाबू राम, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी हाजीपुर और स्वराज उर्फ मनी पुत्र सचदेव निवासी साओली थाना गढ़शंकर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात-बाहरा में ‘अफ्रीकन माइंड बिल्डर्स’ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन

डॉ. चंद्र मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि किया संबोधन, अफ्रीकी प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात-बाहरा एजुकेशन सिटी में “अफ्रीकन माइंड बिल्डर्स – मीट एंड ग्रीट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया...
article-image
पंजाब

भाजपा मंडल तलवाड़ा के प्रधान विनोद कुमार मिट्ठू की अध्यक्षता गांव अमरोह मे मीटिंग

तलवाड़ा (राकेश शर्मा): गांव अमरोह मे भाजपा पार्टी से संबंधित वर्कर्स की एक अहम मीटिंग आयोजित की गई।इस मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा मंडल तलवाड़ा के प्रधान विनोद कुमार मिट्ठू ने की। जिसमें ओबीसी मोर्चा...
article-image
पंजाब

चाय चूरी रेस्टोरेंट मालिक मनप्रीत सिंह ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

गुरदासपुर। सोमवार देर रात गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि युवक रेस्टोरेंट का मालिक मनप्रीत सिंह है। गोली...
article-image
पंजाब

आजादी दिवस महोत्सव के चलते एआईईसी कंपनी ने बच्चों को बांटें तिरंगे झंडे

गढ़शंकर : एआईईसी कंपनी द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी की तरफ से सभी बच्चों को तिरंगे झंडे दिए गए तथा...
Translate »
error: Content is protected !!