पीएम 25 सितंबर को पीएमजीकेए योजना के तहत लाभार्थियों के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद

by

ऊना, 10 सितंबर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 25 सितंबर से आरंभ होगी। इस संबंध में आज एनआईसी ऊना में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले के सचिव सीपाल रासु तथा निदेशक केसी चमन के साथ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान सचिव ने उपायुक्त एवं जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि वह आयोजन जल्द अंतिम रूप-रेखा तैयार करें तथा ज्यादा-ज्यादा लोगों को इस योजना की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इस दिन 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बैग वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाईव संवाद दिखाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वह जिला में संबंधित जिला लोक सम्पर्क अधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर वैक्सीन संवाद की तर्ज पर एलईडी लगाना सुनिश्चित करें तथा कोरोना सुरक्षा नियमों की अनुपालना करते हुए लोगों की बैठक की उचित व्यवस्था करें। इसके अतिरिक्त प्रचार-प्रसार के फलैक्स उचित मूल्यों की दुकानों पर लगवाना सुनिश्चित करें। सचिव द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को राशन कार्ड डाटाबेस का सम्पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान एसडीएम अंब मनेश यादव, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, डीएफएससी राजीव शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

तृतीय श्रेणी पदों पर 21 साल बाद नियमित भर्ती होने जा रही

शिमला :  हिमाचल में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी के पदों पर नियमित भर्ती होने जा रही है। शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के 245 पद भरे जाएंगे। विभाग ने भर्ती को लेकर नियमों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जित्थे मुलाकाती ही जज बण जाण… सीएम भगवंत मान ने डेरा ब्यास प्रमुख पर कसा तंज

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, “कल बण जाण, भावें अज्ज बण जाण, अदालतां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11 पिस्टल और 21 मैगजीन बरामद : फिरोजपुर पुलिस का हथियार तस्करों पर शिकंजा

फिरोजपुर, 14 नवंबर :  फिरोजपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को रोका, लेकिन वह मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल में 11 पिस्टल और 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

उपायुक्तों को उपमंडल स्तर पर राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश रोहित भदसाली : शिमला। मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डीसी-एसपी सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!