पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

by

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यकों, एकल नारी/विधवा तथा दिव्यांग वर्ग से सम्बन्धित जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य हो व गरीबी रेखा में चयनित परिवारों के सदस्य अथवा आवेदक के माता-पिता/संरक्षक की वार्षिक आय 2 लाख रूपए से कम हो उन आवेदकों को पीजीडीसी कोर्स जिसकी अवधि एक वर्ष है तथा शैक्षणिक योग्यता स्नातक है व डीसीए-डीटीपी जिसकी समय अवधि भी एक वर्ष है तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कोर्स सी-डैक व नाईलैट के अन्तर्गत संस्थानों के माध्यम से करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों के दौरान फीस विभाग द्वारा वहन की जाएगी।
उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं तथा स्नातक कक्षा के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र/एकल नारी एवं विधवा होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र/ विकलांगजनों हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र सम्बन्धित पंचायत सचिवों से जारी बीपीएल प्रमाण पत्र या तहसीलदार से जारी आवेदक के माता-पिता/संरक्षक की वार्षिक आय प्रमाण पत्र/हिमाचली प्रमाण पत्र सहित आवेदक को दिनांक 22 अगस्त, 2021 तक जिला कल्याण अधिकारी ऊना या सम्बन्धित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। समयअवधि के उपरांत कोई भी आवेदक मान्य नहीं होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओम साई कम्प्लेक्स गुल्लरवाला में खाटू श्याम बाबा के नाम विशाल भंडारे का आयोजन

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर स्थित ओम साई काम्प्लेक्स गुललरवाला में श्री खाटू श्याम एवम सालासर मित्र मंडल परिवार की ओर से रविवार को तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुमित सिंगला को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन की ओर से काठमांडू नेपालमें सम्मानित किया जाएगा

समय समय पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान व गुणवत्तायुक्त मेडिसिन निर्माण के लिए सम्मानित होंगे बीबीएन 25 अप्रैल (तारा) : क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख के नाम पर शुल्क की सरकार, अब महिलाओं से भी ले रहे ऑपरेशन के पैसे : जयराम ठाकुर

इंदिरा गांधी सम्मान निधि के नाम पर सत्ता में आए, हिम केयर से इलाज के नाम पर भी वसूली एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा, चंबा तथा उना जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा : मंडलायुक्त ए शायनामोल ने कांगड़ा, चंबा तथा उना जिला के उपायुक्तों को पांच दिन के भीतर अपडेट डाटा उपलब्ध करवाने के भी दिए निर्देश

धर्मशाला, 28 दिसंबर। कांगड़ा मंडल के तहत कांगड़ा, चंबा, उना जिला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त ए शायनामोल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इसमें प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!