पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए  मतदान पूर्वाभ्यास आयोजित : जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम

by
एएम नाथ। चम्बा  :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिहर्सल कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ईवीएम व वीवीपैट को जोड़ना, ईवीएम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करने वारे विस्तृत जानकारी दी गई ।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चुराह विधानसभा  क्षेत्र के तहत पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय तीसा के सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग छ: सौ पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न दिशा-निर्देशों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली चुनावी प्रक्रियायों बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पोस्ट बैलट पेपर के माध्यम से 19 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा लोकसभा चुनावों में तैनात 550 कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी के खेल मैदान में एडीएम चंबा राहुल चौहान की अध्यक्षता में दूसरे चरण की पहली चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल कार्यक्रम में 550 पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रक्रिया  के सफल संचालन में  टीम वर्क  की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए एडीएम ने नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट के सुगमता के साथ संचालन के साथ भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया  को लेकर   निर्धारित  दिशा-निर्देश का पालन करना सुनिश्चित बनाया जाए।
विधानसभा क्षेत्र चम्बा के अंतर्गत लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुरुष, महिला, दिव्यांग व युवा पीठासीन अधिकारियों, तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों  के लिए दूसरे  चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान चम्बा सभागार  में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की।कार्यक्रम में लगभग छ: सौ पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा अपने ईडीसी भी प्राप्त किए तथा चम्बा कांगड़ा लोक सभा क्षेत्र के इलावा किसी दूसरे लोक सभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों तथा उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अधिकारियों ने पोस्ट बैलेट प्राप्त किए व पोस्ट बैलेट के माध्यम  से मतदान किया।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत एसडीएम भरमौर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में अध्यक्षता में दूसरे चरण की पहली चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। कार्यक्रम में 130  पीठासीन व 145  सहायक पीठासीन अधिकारी  शामिल रहे ।   पूर्वाभ्यास सत्र दो समूह में  आयोजित किया गया। इस दौरान पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से 79 कर्मियों ने मतदान भी किया।
लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में चुवाड़ी मैदान में दूसरे चरण की पहली चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। इस रिहर्सल में लगभग 564 पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान रिहर्सल कार्यक्रम में मंडी, शिमला  व हमीरपुर से आये 86 कर्मचारियों  ने अपना मतदान किया। कार्यक्रम के दौरान 460 कर्मचारियों को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र में दी जाने वाली ड्यूटी के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई और…, लालू यादव की बेटी ने किए सनसनीखेज खुलासे

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए।...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में : 2 जुलाई तक कर सकते हैं अपील

बद्दी, 29 जून (तारा) : नगर निगम बद्दी की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खूनी झड़प, चाकू लगने से युवक की मौत; दो घायल : 24 घंटे में शहर में दूसरी वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एएम नाथ। सोलन। सोलन के चौक बाजार में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। बताया जा रहा...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

क्या विकास और जलवायु संकट के बीच सुरक्षित है हिमाचल? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे कई अहम सवाल

एएम नाथ। l शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने 23 सितम्बर 2025 को हिमाचल सरकार से राज्य की पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय हालात से जुड़े सवालों पर जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया...
Translate »
error: Content is protected !!